Athrav – Online News Portal
हरियाणा

आतंकियों द्वारा किए गए हमले में शहीद हुए दीपक कुमार का उनके गांव जुड्डी में पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंत्येष्टि कर दी गई।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ़: हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने आज जिला रेवाड़ी के गांव जुड्डी निवासी जाबांज सैनिक शहीद दीपक कुमार की अंत्येष्टि में राज्य सरकार की ओर से भाग लिया और शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्प चढ़ाकर नमन किया। गत बुधवार को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम क्षेत्र में आतंकियों द्वारा किए गए हमले में शहीद हुए दीपक कुमार का आज उनके गांव जुड्डी में पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंत्येष्टि कर दी गई। उल्लेखनीय है कि 83 आम्र्ड सेना के जवानों और हरियाणा पुलिस की टुकड़ी ने शस्त्र झुका कर शहीद को सलामी दी। गौरतलब है कि गांव जुडडी निवासी दीपक कुमार 23 जून 2005 को 12 आम्र्ड रेजिमेंट में भर्ती हुए थे।

वह वर्तमान समय में कश्मीर में 24 आरआर बटालियन में तैनात थे। पार्थिव शरीर के साथ आए 12 आम्र्ड रेजिमेंट के कैप्टन मयंक सरदालिया ने बताया कि दीपक कुुमार एक निर्भिक और बहादुर जवान था। सेना के हर कार्य को करने के लिए हमेशा आतुर रहता था। गत बुधवार को कुलगाम में जब सुरक्षाबलों का दस्ता शम्सीपोरा इलाके में गश्त कर रहा था, तब घात लगाए बैठे आतंकवादियों द्वारा आईईडी से विस्फोट कर दिया गया, जिसमें दीपक कुमार शहीद हो गए, जबकि अन्य तीन जवान घायल हो गए थे। इस अवसर पर सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल ने कहा कि शहीद देश की अमुल्य धरोहर हैं, हरियाणा विशेषकर दक्षिणी हरियाणा सैनिकों की खान है और सेनाओं में हर दसवां जवान हरियाणा से है।

उन्होंने कहा कि शहीद दीपक कुमार का बलिदान व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सैनिकों और उनके आश्रितों के मान-सम्मान हेतू कटिबद्ध है। उन्होंने शहीद दीपक के बेटे रोहण कुमार को  मन लगाकर पढाई करने का आशीर्वाद भी दिया। सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल ने कहा कि ग्राम पंचायत द्वारा पारित प्रस्ताव राज्य सरकार को भिजवाने के उपरांत शहीद दीपक के नाम से खेल स्टेडियम का नाम रखा जाएगा। उन्होंनेे शहीद दीपक कुमार के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। 

Related posts

फरीदाबाद: हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज प्रेम आंखों के अस्पताल का किया उद्घाटन

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस के दो डीजीपी के. पी. सिंह व के. के. मिश्रा हुए सेवानिवृत्त।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: विधायक राजेश नागर ने विधानसभा में उठाए यमुना व क्षेत्र के मुद्दे।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!