Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

पलवल: गदपुरी थाना पुलिस ने जी.एस.टी इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक सहित 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पलवल: गदपुरी थाना पुलिस ने जी.एस.टी इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक गुलाब सिंह सहित चार लोगों के खिलाफ सोची समझी साजिश के तहत धोखाधडी से जमीन पर कब्ज़ा, अमानत में खयामत करने जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया हैं। इस मामले में जांच अधिकारी विजय ढांगी का कहना हैं कि अभी इस केस की जांच की जाएगी, जांच में दोषी पाए जाने पर आरोपितों को अरेस्ट किया जाएगा। 

शिकायतकर्ता मोहम्मद जुबैर खां ने कहा कि उन्होनें काफी वक़्त पहले जी.एस.टी इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक गुलाब सिंह, सुभाष निवासी बंगाल सूटिंग, सेक्टर -31, फरीदाबाद और  बाबू लाल व इनकी पत्नी सुमन,निवासी गांव गहलब, हथीन, पलवल ने आधा एकड़ 4 कनाल जमीन जिसकी कीमत दो करोड़ रूपए हैं, को 4 पीडीसी चेक 50 – 50 लाख रूपए के देकर। उनसे जमीन की रजिस्ट्री करवा ली, इनमें से  सिर्फ एक चेक 50 लाख रूपए केशुरू के  क्लियर हुए।  इसके बाद के तीन चेक 50-50 लाख रूपए के बाउंस हो गए,इसके बाद उपरोक्त कंपनी के निदेशकों से कई बार तीन चेक की पेमेंट एक करोड़ 50 लाख रूपए देने को कहा, पर ये सभी लोग पैसे देने में आनाकानी करते रहे। उन्होनें एक बार ऐसा भी कहा कि अब बकाया पैसा मांगने आया तो तुझे जान से मार देंगें। 

सवाल के जवाब में उनका कहना हैं कि जब मेरा पैसा नहीं दे सकते तो वह अपने जमीन पर फिर से कब्ज़ा ले लेगा। उन्होनें ये भी कहा कि उनकी जमीनों को कंपनी वालों ने बेच दिया और मेरा बकाया रकम आज तक नहीं दिया। इस संबंध में उन्होनें एक शिकायत पलवल के गदपुरी थाने में दी थी। जिस पर गदपुरी थाना पुलिस ने जी.एस.टी इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक गुलाब सिंह , सुभाष निवासी बंगाल सूटिंग , सेक्टर -31 फरीदाबाद व बाबूलाल और उन की पत्नी सुमन निवासी गांव गहलब , हथीन , पलवल के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 420, 120 बी, 447 , 406 , 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया हैं।           

Related posts

पुलिस महानिदेशक मनोज यादव बदमाशों के गोली से घायल एएसआई जितेंद्र का हाल चाल जानने पहुंचे एशियन हॉस्पिटल, पीठ थपथपाई।  

Ajit Sinha

एफआईए-जेसीबी गोल्फ टूर्नामेंट ने इस वर्ष अपने 12वें संस्करण में प्रवेश किया, जेसीबी कंपनी के सीईओ दीपक शेट्टी को सुने इस वीडियो।  

Ajit Sinha

विश्व क्षयरोग दिवस के मौके पर, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शहर के सरकारी बीके अस्पताल के 10 टीबी मरीजों को गोद दिया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x