Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा सरकार, प्रदेश में गरीब परिवारों को मिलेंगे 1 लाख आवास या प्लॉट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चण्डीगढ़:गरीब व जरूरतमंदों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के दृष्टिगत हरियाणा सरकार ने प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को सिर पर छत उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना बनाई है। इस योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों को एक लाख मकान या प्लाट दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज इस योजना के पोर्टल का शुभारंभ किया। इस पोर्टल पर वे सभी गरीब परिवार घर के लिए आवेदन कर सकेंगे जिनके पास घर नहीं है और वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपये से कम है।

मुख्यमंत्री आज यहां प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर खनन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा और शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता उपस्थित थे।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रभाव को देखते हुए हमने प्रेरणा ली है और यह सुनिश्चित करने का संकल्प लिया है कि हर परिवार के पास अपना घर हो। इसी संकल्प के तहत मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना पोर्टल शुरू किया गया है।उन्होंने कहा कि इस योजना में पंचकूला, गुरुग्राम, सोनीपत और फरीदाबाद में फ्लैट बनाए जाएंगे। जबकि अन्य शहरों में प्लॉट व फ्लैट दोनों विकल्प उपलब्ध होंगे। इस योजना में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा आवास कॉलोनियां बनाई जाएंगी, जिनमें सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इतना ही नहीं, आवास निर्माण में अति आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद :हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सुमित गौड़ के कार्यालय पर पहुंचे आस्ट्रेलियन डेलीगेट्स मिस्टर जोए ज़ाजा का भव्य स्वागत।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ; ब्रह्मजीत की सिर में गोली मार कर हत्या की गई हैं और उसकी लाश को होडल के पास एक फार्म हाउस में 10 फुट गहरे गढ्ढे खोद कर उसमें दबा दी,डीसीपी

Ajit Sinha

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने प्रदेश सरकार से खेती के लिए 10 घंटे बिजली देने की मांग की।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x