Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा सरकार ने आज एक आईएएस और दो एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ़: हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से एक आईएएस और दो एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। महेन्द्रगढ़ के अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी और रेवाड़ी के अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी (नामित) सचिन गुप्ता को शिवालिक विकास एजेंसी, अंबाला का मुख्य कार्यकारी अधिकारी, एक्साईज्ड एरिया,

अंबाला कैंट में सरकारी भूमि के प्रबंधन हेतु संपदा अधिकारी और नगर परिषद, अंबाला सदर का प्रशासक लगाया गया है। स्थानांतरित किए गए एचसीएस अधिकारियों में जिला परिषद, करनाल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और डीआरडीए, करनाल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव कुमार को करनाल का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।नगर निगम, करनाल के संयुक्त आयुक्त एवं हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, करनाल के क्षेत्रीय प्रशासक गगनदीप सिंह-।। को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा जिला परिषद, करनाल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और जिला डीआरडीए, करनाल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:10 साल पुराने ट्रैक्टर को एनसीआर क्षेत्र में चलने पर रोक न लगे, केन्द्र सरकार से बातचीत की जाएगी-सीएम

Ajit Sinha

डीजीपी पी के अग्रवाल व एडीजीपी गुप्तचर विभाग, हरियाणा ने रैली स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने स्टाम्प ड्यूटी 2,000 से कम करके मात्र  100 रुपए करने का निर्णय लिया है-दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x