Athrav – Online News Portal
हरियाणा

हरियाणा सरकार ने तुरन्त प्रभाव से चार एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने तुरन्त प्रभाव से चार एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।इस बारे में जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की सचिव इशा कंबोज को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सचिव के साथ हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, जगाधरी का संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया है।
 
इनके अलावा, पीजीआईएमएस, रोहतक के अतिरिक्त निदेशक (प्रशासनिक) सुरिंदर सिंह को कनीना का उपमंडल अधिकारी (नागरिक), आबकारी एवं कराधान विभाग के संयुक्त आयुक्त मयंक भारद्वाज को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, करनाल का संपदा अधिकारी तथा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के सयुंक्त निदेशक (प्रशासनिक) अमित कुमार-111 को नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग का संयुक्त निदेशक (प्रशासनिक) तथा इसी विभाग का उप सचिव नियुक्त किया गया है।

Related posts

हरियाणा में 18 हजार स्कूल शिक्षकों की भर्ती की जाएगी जल्द– मुख्यमंत्री मनोहर लाल

Ajit Sinha

दिल्ली/चंडीगढ़:जीवन के पहले से आखिरी कदम तक साथ चलने वाली ‘चप्पलें’ होंगी जेजेपी का चुनाव निशान

Ajit Sinha

एक महीने के भीतर यह दूसरा अवसर जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी11 मार्च को हरियाणावासियों से होंगे रूबरू : मुख्यमंत्री

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x