Athrav – Online News Portal
हरियाणा

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 4 आईएएस और 2 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 4 आईएएस और 2 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक और विशेष सचिव तथा वित्त विभाग के विशेष सचिव  भूपिंद्र सिंह को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के निदेशक और विशेष सचिव का कार्यभार सौंपा है।         
नियुक्ति की प्रतिक्षा कर रहे डी. के. बेहरा को चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग का निदेशक और विशेष सचिव लगाया गया है। चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के निदेशक और विशेष सचिव राज नारायण कौशिक को हरियाणा लोक सेवा आयोग का सचिव लगाया गया है। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) और अतिरिक्त सचिव महावीर सिंह को कैथल का अतिरिक्त उपायुक्त और आरटीए, कैथल का सचिव लगाया गया है। 
स्थानांतरित किए गए एचसीएस अधिकारियों में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) और अतिरिक्त सचिव श्रीमती वर्षा खंगवाल को सूचना, जनसंपर्क और भाषा विभाग का अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) और अतिरिक्त सचिव लगाया गया है। संयुक्त परिवहन आयुक्त, हरियाणा और हैफेड की सतर्कता अधिकारी श्रीमती मीनाक्षी राज को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के संयुक्त निदेशक (प्रशासन) और उप सचिव लगाया गया है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: खिलाड़ियों के प्रोत्साहन और कल्याण के लिए हर खिलाड़ी को 20 लाख रुपये का मेडिकल बीमा कवर देंगे – मुख्यमंत्री

Ajit Sinha

फरीदाबाद नगर निगम में सडक़ निर्माण में टेंडरिंग के मामले में जारी विजिलेंस जांच को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए जाएंगे

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: लोकसभा चुनाव में महिला शक्ति की रहेगी अहम भूमिका : नायब सैनी

Ajit Sinha
error: Content is protected !!