Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री मनोहर लाल के विधायक नरेंद्र गुप्ता ने कृष्णा कॉलोनी की जनता के साथ किया बहुत बड़ा धोखा- नितिन सिंगला

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: फरीदाबाद विधानसभा- 89 क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सेक्टर-20 बी कृष्णा कालोनी के लोग ओवरफ्लो सीवरेज, गंदे पानी की सप्लाई और बदहाल सफाई व्यवस्था के चलते नारकीय जीवन जीने को मजबूर हो रहे है। स्थानीय निवासियों ने कालोनी में व्याप्त समस्याओं को लेकर फरीदाबाद युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नितिन सिंगला का मौके पर बुलाया और अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। कॉलोनी के प्रधान तुलसी ने बताया कि यहां सीवरेज ओवरफ्लो हो रही है, जिसका पानी कॉलोनी में भरा रहता है और यहां सप्लाई होने वाला पानी भी इतना गंदा है, जिसे पीना तो दूर दैनिक प्रयोग में भी नहीं लिया जा सकता। गंदे पानी की सप्लाई के चलते यहां मलेरिया, डेंगू, बुखार, खांसी, जुकाम व आई फ्लू जैसी गंभीर बीमारियां फैलने का अंदेशा है, लेकिन जिला प्रशासन पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए है।

उन्होंने बताया कि कॉलोनी की जगह पर अडानी ग्रुप का कब्जा है, जिसके चलते यहां साफ-सफाई व्यवस्था बदहाल हुई है। उन्होंने बताया कि मौजूदा भाजपा विधायक नरेंद्र गुप्ता चार सालों से यहां नजर तक नहीं आए और कॉलोनियों व स्लम क्षेत्रों में व्याप्त समस्याओं की तरफ उनका कोई ध्यान नहीं है, जिसके चलते लोग बदहाली से गुजर रहे है। उन्होंने कहा कि अगर यही हाल रहा तो निकट भविष्य में कॉलोनी के 11 हजार वोट एकतरफा कांग्रेस के पक्ष में जाएंगे। इस मौके पर स्थानीय निवासी रवि शेखर ने कहा कि भाजपा सरकार में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है, कॉलोनी में युवा बेरोजगारी से परेशान है इसलिए हरियाणा में अब भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी। वहीं रमेश गौतम ने बताया कि भाजपा सरकार की ज्यादतियों से जनता दुखी है इसलिए अब हरियाणा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस बहुमत से सरकार बनाएगी। लोगों की समस्याएं सुनने के बाद फरीदाबाद युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नितिन सिंगला ने कहा कि यह वही कॉलोनी है, जहां से मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्वच्छता अभियान की शुरुआत की थी, उसके बाद मुख्यमंत्री तो दूर अधिकारियों व भाजपा नेताओं ने भी इस कॉलोनी की सुध नहीं ली। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों कॉलोनी में कैमिकलयुक्त साफ पानी की सप्लाई करवाने, साफ-सफाई करवाने तथा हुड्डा के अंतर्गत आने वाली जगह को अडानी ग्रुप से मुक्त करवाने आदि को नगर निगम आयुक्त के समक्ष रखा जाएगा और उन्हें दूर करवाने के भरसक प्रयास किए जाएंगे।

Related posts

फरीदाबाद में बनाए जा रहे नए कॉलेजों का निर्माण यथाशीघ्र हो सुनिश्चित

Ajit Sinha

फरीदाबाद : अखंड अष्टजाम, राम विवाह के कार्यक्रम में शहर के कई हस्तियों ने की शिरकत, भक्तों ने भंडारे का प्रसाद किया ग्रहण।

Ajit Sinha

20 किलोमीटर से 40 किलोमीटर के दायरे में आसमानी बिजली गिरने की जानकारी देगा दामिनी लाइटनिंग एप

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
//jouptath.net/4/2220576
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x