Athrav – Online News Portal
हरियाणा

हरियाणा सरकार ने तुरन्त प्रभाव से 14 नए चेयरमैनों की एवं एक वाईस-चेयरमैन की नियुक्ति की है-जानने के लिए पढ़े

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ़:हरियाणा सरकार ने तुरन्त प्रभाव से विभिन्न बोर्डों व निगमों में 14 नए चेयरमैनों की एवं एक वाईस-चेयरमैन की नियुक्ति की है। नव-नियुक्त चेयरमैनों में पूर्व विधायक सुभाष बराला को हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो, होडल के विधायक जगदीश नैय्यर को हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम, बादशाहपुर के विधायक राकेश दौलताबाद को हरियाणा कृषि उद्योग निगम, बरवाला के विधायक जोगी राम सिहाग को आवास बोर्ड,हरियाणा , शाहबाद के विधायक रामकरण को शुगरफैड एवं नरवाना के विधायक  राम निवास को हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया है।          
इनके अतिरिक्त पूर्व ओलंम्पियन व चरखी दादरी जिला की सुश्री बबीता फोगाट को हरियाणा महिला विकास निगम, कैथल जिला के  कैलाश भगत को हैफेड, करनाल जिला की श्रीमती निर्मल बैरागी को हरियाणा पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम, यमुनानगर जिला के  राम निवास गर्ग को हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड, रेवाड़ी जिला के अरविन्द यादव को हरको बैंक, भिवानी जिला के  मुकेश गौड़ को हरियाणा युवा आयोग तथा सोनीपत जिला के पवन खरखोदा को हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम एवं गुहला के रणधीर सिंह को हरियाणा डेयरी विकास संघ का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। साथ ही कुरूक्षेत्र जिला के धूमन सिंह किरमच को सरस्वती हैरिटेज बोर्ड का वाईस-चेयरमैन नियुक्त किया है

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: बिजली मीटर किसी का, लगा किसी और के घर में दिया, ठीक करने के एवज में 15000 रुपए रिश्वत लेते पकड़ा गया।

Ajit Sinha

हरियाणा में 5 लाख घरों पर लहराएगा भगवा, पीएम मोदी कार्यकर्ताओं को देंगे सामाजिक समरसता का मंत्र

Ajit Sinha

अवैध खनन सामग्री का सीज किया हुआ स्टॉक पड़ा है, उसकी जल्द से जल्द नीलामी करवाई जाए- मूलचंद शर्मा

Ajit Sinha
error: Content is protected !!