Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: बिजली मीटर किसी का, लगा किसी और के घर में दिया, ठीक करने के एवज में 15000 रुपए रिश्वत लेते पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो करनाल द्वारा शिकायतकर्ता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आज मंगलवार को पवन कुमार, कर्मचारी श्री सतगुरु इलेक्ट्रीकल्स कंपनी गांव जुलानी,जिला जींद (प्राइवेट व्यक्ति) को शिकायतकर्ता से 15,000/- (पंद्रह हजार रुपये) नगद रिश्वत लेते हुए प्रिन्स फूड डेयरी नजदीक सब्जी मंडी जींद से रंगे हाथों गिरफतार किया गया है तथा इस सम्बन्ध में आरोपित के विरुद्ध एफआईआर संख्या 21 दिनांक 5. 8.2025 धारा 7 पी.सी. एक्ट 1988 के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, करनाल में दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता ने राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, करनाल को दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी के नाम पर श्याम नगर नजदीक पटियाला चौंक जीन्द में दो मकान है व उसके पड़ौस में दो मकान सन्तोष पत्नी जापान निवासी गांव बादशाहपुर बास जिला हिसार के नाम है। शिकायतकर्ता ने अप्रैल-2025 में अपने दोनोे मकानों पर अपनी पत्नी के नाम पर बिजली मीटर लगवाने का आवेदन किया हुआ है। बिजली विभाग ने उसकेे मकान की जगह उसकी पड़ौसी के दोनो मकानो पर बिजली के दो मीटर लगा दिए । जब उनका बिजली का बिल आया तो उसके पड़ौसी जापान ने उसको बताया कि बिजली विभाग ने गलती से दो बिजली मीटर उनके मकान में लगा दिए है।

बिजली विभाग द्वारा श्री सतगुरू इलेक्ट्रीकल्स कम्पनी गाँव जुलानी जिला जीन्द को बिजली मीटर लगाने को ठेका दिया हुआ है। जब शिकायतकर्ता दोनो मीटरों के बिजली बिल ठीक करवाने के लिए उपरोक्त कम्पनी के कर्मचारी पवन कुमार से मिला तो आरोपित द्वारा उसके दोनो मीटर उखाड़ लिए और कहा कि आपको बिल भरना पड़ेगा तथा दोनो मीटर शिकायतकर्ता के मकान पर लगाने की एवज में आरोपित कर्मचारी पवन कुमार, श्री सतगुरू इलेक्ट्रीकल्स कम्पनी गाँव जुलानी जिला जीन्द (प्राईवेट व्यक्ति) ने उससे 15,000/- रूपये रिश्वत की मांग कर रहा है।

Related posts

फरीदाबाद: बीती रात गांव तिलपत में एक शख्स की अज्ञात शख्स ने कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी, केस दर्ज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ग्रीन फील्ड कॉलोनी का किया दौरा अधिकारियों को दिए निर्देश

Ajit Sinha

फरीदाबाद:भाई बनकर फोन पर युवती से 99,948 रुपये की ठगी, कॉलर सहित 2 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x