Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक हरियाणा

हरियाणा में 5 लाख घरों पर लहराएगा भगवा, पीएम मोदी कार्यकर्ताओं को देंगे सामाजिक समरसता का मंत्र

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:भाजपा का स्थापना दिवस पूरे प्रदेश में उत्सव की तरह मनाया जाएगा। स्थापना दिवस के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियां पूरी कर ली गई है। 5 लाख कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर सुबह 9 बजे तक पार्टी का झंडा लगाएंगे। इसके बाद बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुनेंगे। इसी दिन प्रत्येक बूथ पर प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ अध्यक्ष भी दीवार लेखन करेंगे। भाजपा के स्थापना दिवस कार्यकर्ता मिठाई, फल वितरण, वृक्षारोपण के अलावा अन्य कार्यक्रमों के जरिए इस दिन को सेलीब्रेट करेंगे। भाजपा प्रदेश मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रमुख डा. संजय शर्मा ने बताया कि भाजपा के स्थापना दिवस को लेकर पार्टी के कार्यकर्ता उत्साहित हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में हरियाणा में भाजपा का कारवां लगातार बढ़ता जा रहा है।

उन्होंने बताया कि छह अप्रैल तक चार लाख नए पन्ना प्रमुख बनाने का काम लगभग पूरा हो जाएगा। भाजपा के पास पहले से ही एक लाख सक्रिय कार्यकर्ता हैं। इस तरह पांच लाख कार्यकर्ता जब अपने-अपने घरों पर झंडा लगाएंगे तो गांव व शहर केसरिया रंग से ओतप्रोत नजर आएंगे। डा. शर्मा ने बताया कि प्रदेश में 19 हजार 839 बूथ हैं। झंडा लगाने के बाद सभी कार्यकर्ता इन बूथों पर एकत्रित होंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन सुनेंगे।भाजपा मीडिया प्रमुख ने बताया कि पार्टी बूथ सशक्तिकरण के अभियान में लगी है और मुझे यह बताने में गर्व है कि आज भाजपा के बूथ और पन्ना प्रमुख डिजिटीलाइज्ड हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सबके लिए सौभाग्य की बात है कि दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा की हमारी सबसे छोटी इकाई बूथ पर स्थापना दिवस के अवसर पर बूथ समिति से लेकर पन्ना प्रमुख और कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश भर के प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

सामाजिक समरसता सप्ताह के तहत होंगे जनसेवा के ये कार्य: डा. संजय शर्मा

मीडिया प्रमुख ने बताया कि बीजेपी स्थापना दिवस (6 अप्रैल) से लेकर बाबा साहब अंबेडकर की जयंती (14 अप्रैल) तक बीजेपी सामाजिक समरसता सप्ताह मनाएगी। प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए कार्यकर्ताओं व मोर्चाओं की जिम्मेदारियां तय की है। उन्होंने बताया कि 6 अप्रैल को पीएम मोदी के भाषण राज्य व जिला स्तर पर एलईडी स्क्रीन पर सुनें जाएंगे। 7 अप्रैल को युवा मोर्चा द्वारा चिकित्सा, रोजगार और परामर्श शिविर लगाए जाएंगे। सफाई के लिए युवाओं को प्रेरित किया जाएगा। 8 अप्रैल को अनुसूचित जनजाति मोर्चा आत्मनिर्भर भारत के तहत जनजातीय युवाओं को सम्मेलनों के माध्यम से जागरूक करने का काम करेगा। 9 अप्रैल को किसान मोर्चा प्राकृतिक खेती पर जन जागरण अभियान चलाएगा। 10 अप्रैल को महिला मोर्चा की कार्यकर्ताएं अनुसूचित जाति की महिलाओं के साथ सहभोज करेंगी। डा. शर्मा ने बताया कि 11 अप्रैल को ज्योतिराव फूले जी की जयंती को ओबीसी मोर्चा और पार्टी के कार्यकर्ता धूमधाम से मनाएंगे। 12 अप्रैल को चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे और स्वच्छता के बारे में लोगों को प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल को कार्यकर्ता जलाशयों की सफाई और वृक्षारोपण करेंगे। 14 अप्रैल को डा. भीम राव अंबेडकर जी की जयंती प्रदेश स्तर पर मनाई जाएगी। इस दिन अनुसूचित जाति मोर्चा और पार्टी के कार्यकर्ता बाबा साहेब की प्रतिमाओं की साफ सफाई करके माल्यार्पण करेंगे। इस दौरान बाबा साहेब के योगदान के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा। 

Related posts

जहां मानवता के कल्याण की बात होगी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानव दर्शन का सिद्धांत सदैव प्रासंगिक रहेगा-पीएम

Ajit Sinha

एमबीबीएस की फीस बढ़ोत्तरी का फैसला वापिस ले सरकार- भूपेंद्र हुड्डा

Ajit Sinha

फरीदाबाद में इकाइयों के बिजली सप्लाई के कनेक्शन काटे और अवैध भूजल के बोर भी बंद किए, अवैध निर्माणों को भी तोडा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x