Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा हाइलाइट्स

पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के निधन पर हरियाणा सरकार ने तीन दिवसीय राजकीय शोक किया घोषित।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओम प्रकाश चौटाला के निधन पर 20 दिसंबर से 22 दिसंबर तक तीन दिवसीय राजकीय शोक मनाने का निर्णय लिया है। साथ ही, हरियाणा सरकार ने दिवंगत के सम्मान में 21 दिसंबर, 2024 को राज्य सरकार के सभी कार्यालयों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि तीन दिवसीय राजकीय शोक की अवधि के दौरान पूरे हरियाणा राज्य में सभी भवनों पर, जहां राष्ट्रीय ध्वज नियमित रूप से फहराया जाता है, वहां राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। इस अवधि के दौरान राज्य सरकार के सभी समारोह रद्द रहेंगे और कोई सरकारी मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित नहीं होगा। इसके अलावा, दिवंगत आत्मा की राजकीय अंत्येष्टि 21 दिसंबर, 2024 को दोपहर 3 बजे तेजा खेड़ा फार्म, सिरसा में होगी।

Related posts

इन्तकाल मंजूरी के बदले 5,000 रुपये रिश्वत लेते हल्का पटवारी अजय रंगे हाथ पकड़ा गया।

Ajit Sinha

एंटी करप्शन ब्यूरो , रोहतक की टीम ने आज भ्रष्टाचार के मामले में फरार चल रहे नायब तहसीलदार प्रवीण कुमार पकड़ा गया।

Ajit Sinha

केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा और दिल्ली भाजपा सांसदों ने आज दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x