Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी हरियाणा

हरियाणा सरकार ने जिला नूंह में 68 राजकीय प्राइमरी स्कूल को राजकीय मिडिल स्कूल के स्तर पर अपग्रेड करने का लिया फैसला। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने जिला नूंह में 68 राजकीय प्राइमरी स्कूल को राजकीय मिडिल स्कूल के स्तर पर अपग्रेड करने का फैसला किया है, जबकि विभाग नियमावली मानदंड में छूट के बाद 34 स्कूलों को सरकारी गल्र्स मिडिल स्कूल में अपग्रेड किया जाएगा और लडक़ों को दूसरे नजदीकी स्कूल में शिफ्ट किया जाएगा, तो वहीं 34 राजकीय प्राइमरी स्कूलों को राजकीय मिडिल स्कूल में अपग्रेड किया जाएगा। इस संबंध में एक सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देेते हुए आज यहां बताया कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने इस बारे में एक प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री ने इन स्कूलों के अपग्रेड होने के उपरांत 476 नए पदों के सृजन के बाद वेतन के रूप में होने वाली 24 करोड़ रुपये की राशि को भी अपनी मंजूरी दी है।



उन्होंने राजकीय प्राइमरी स्कूल नीमबेहरा (महेंद्रगढ़) के मिडिल स्तर के अपग्रेड होने के उपरांत सात पदों के सृजन के वेतन के लिए 35,44,056 रुपये हेतू अपनी मंजूरी दे दी है। जिन पदों को मंजूरी दी गई है, उनमें टीजीटी इंग्लिश, टीजीटी साइंस, टीजीटी संस्कृत, टीजीटी आर्ट, टीजीटी फिजिकल एजुकेशन (पीटी मास्टर) के एक-एक पद और क्लर्क और सेवादार के एक-एक पद शामिल हैं। इसके अलावा, उन्होंने राजकीय प्राथमिक विद्यालय जयरपुर, नारनौल को मीडिल स्तर पर अपग्रेड करने और सात नए पदों के वेतन के रूप में 35,44,056 रुपये के लिए स्वीकृति प्रदान की है। जिन पदों को मंजूरी दी गई है, उनमें टीजीटी इंग्लिश, टीजीटी साइंस, टीजीटी संस्कृत, टीजीटी आर्ट, टीजीटी फिजिकल एजुकेशन (पीटी मास्टर) के एक-एक पद और क्लर्क और सेवादार के एक-एक पद शामिल हैं।

Related posts

राहुल गांधी की पदयात्रा में आज तड़के फिरोजपुर झिरका के रास्ते हरियाणा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उदयभान ने किया स्वागत।

Ajit Sinha

विवाहिता दो सगी बहनों ने अपने -अपने पतियों ( सगे भाइयों ) को एक साथ भिजवाया जेल-जानने के लिए जरूर पढ़े ।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने आज 22300 नशीली प्रतिबंधित गोलियां की जब्त

Ajit Sinha
error: Content is protected !!