Athrav – Online News Portal
स्वास्थ्य हरियाणा

सीएम ने नागरिक अस्पताल को 100 बिस्तरों से 200 बिस्तर का अपग्रेड करने के अलावा 285 अतिरिक्त पदों के सृजन की स्वीकृति प्रदान की

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अंबाला कैंट, रेवाड़ी और पानीपत के नागरिक अस्पताल को 100 बिस्तरों से 200 बिस्तर का अपग्रेड करने के अलावा 285 अतिरिक्त पदों के सृजन की स्वीकृति प्रदान की है। इस संबंध में एक सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते बताया कि मुख्यमंत्री, जिनके पास वित्त विभाग भी हैैं, ने इस संबंध में अपनी स्वीकृति दे दी है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से प्रतिमाह 4,33,80,760 रुपये का वित्तीय भार होगा।



मुख्यमंत्री ने जनहित को देखते हुए नीति में छूट देकर जिला चरखी दादरी के गांव ऊन्न में एक नया आयुर्वेदिक औषधालय खोलने के प्रस्ताव को भी मंजूरी प्रदान की है। उन्होंने एक आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी, एक आयुर्वेदिक डिस्पेंसर, एक एमपीएचडब्ल्यू (महिला) और दो पार्ट टाईम वाटर कैरियर और स्वीपर सहित अपेक्षित कर्मचारियों के लिए अनुमोदन प्रदान किया है। इस पर 27.20 लाख रुपये का वार्षिक व्यय होगा।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव बने ओम प्रकाश धनखड़

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने ” हरियाणा सोसायटी रजिस्ट्रीकरण तथा विनियमन नियम , 2012″ में संशोधन करने के लिए नियम बनाए हैं।

Ajit Sinha

होमगार्ड 10000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!