Athrav – Online News Portal
Uncategorized हरियाणा

हरियाणा गन्ना पिराई मौसम पूरे जोरों पर

संवाददाता : हरियाणा में वर्तमान गन्ना पिराई मौसम पूरे जोरों पर है। इस दौरान प्रदेश की दस सहकारी चीनी मिलों ने अपने पिछले सभी गन्ना पिराई रिकॉर्ड को तोड़ते हुए अब तक सर्वाधिक 173.91 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 15.91 लाख क्विंटल से अधिक चीनी का उत्पादन किया है, जबकि गत वर्ष इसी अवधि के दौरान चीनी मिलों ने 154.34 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 14.56 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया था।
हरियाणा राज्य सहकारी चीनी मिल प्रसंघ के प्रवक्ता ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि शाहबाद सहकारी चीनी मिल ने सर्वाधिक 30.77 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 3.02 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। इसके उपरान्त रोहतक सहकारी चीनी मिल ने 22.36 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 1.93 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। सहकारी चीनी मिल महम ने 20.09 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 1.75 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। सहकारी चीनी कैथल मिल ने 18.38 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 1.71 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। पानीपत सहकारी चीनी मिल ने 13.44 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 1.26 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। सहकारी चीनी मिल गोहाना ने 17.42 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 1.50 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। सहकारी चीनी मिल जींद ने 13.84 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 1.28 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। इसी प्रकार, सहकारी चीनी मिल सोनीपत ने 13.96 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 1.28 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। करनाल सहकारी चीनी मिल ने 11.65 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 1.12 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। सहकारी चीनी मिल पलवल ने 12 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके एक लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। इस अवधि के दौरान हैफेड चीनी मिल असन्ध ने भी 15.52 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 1.41 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश की सहकारी चीनी मिलों में अब तक शुगर रिकवरी औसतन 9.47 प्रतिशत रही है। उन्होंने बताया कि शाहबाद, गोहाना तथा रोहतक चीनी मिलों द्वारा अब तब सह-उत्पादित बिजली की 3.27 करोड़ यूनिट बिजली तथा असन्ध चीनी मिल द्वारा 14.81 लाख यूनिट बिजली निगमों को दी गई है।

Related posts

प्रणव तिवारी, संजय खरब के पास ओला के इंजीनियरिंग विभाग की जिम्मेदारी

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस के 2 पुलिस अधिकारी हुए केंद्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित, डीजीपी मनोज यादव ने दी बधाई।  

Ajit Sinha

भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में बोले सीएम नायब सैनी – संगठन की नींव कार्यकर्ताओं की निष्ठा, समर्पण और परिश्रम पर टिकी है.

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x