Athrav – Online News Portal
Uncategorized राष्ट्रीय

प्रणव तिवारी, संजय खरब के पास ओला के इंजीनियरिंग विभाग की जिम्मेदारी

संवाददाता : एप आधारित टैक्सी सेवा देने वाली कंपनी ओला ने आज प्रणव तिवारी और संजय खरब को कंपनी में शामिल किया। यह दोनों कंपनी में इंजीनियरिंग विभाग की मजबूती के लिए काम करेंगे। एक बयान में ओला ने कहा तिवारी कंपनी में इंजीनियरिंग विभाग के उपाध्यक्ष होंगे। गूगल में काम कर चुके और अपने नाम 35 पेटेंट रखने वाले तिवारी इससे पहले ‘सेलवर्क्‍स’ में मुख्य तकनीकी अधिकारी रह चुके हैं। वह कंपनी की वृद्धि और लाभ की दिशा में काम करेंगे और आपूर्ति श्रृंखला में आवश्यकत क्षमता सुधार लाएंगे। खरब ओला में इंजीनियरिंग अवसंरचना (इंजीनियरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर) के उपाध्यक्ष होंगे। वह ‘इनमोबी’ में उपाध्यक्ष प्रोडक्शन इंजीनियरिंग के उपाध्यक्ष थे। वह ओला की तकनीकी अवसंरचना को मजबूत करने का काम करेंगे।

Related posts

मुलायम सिंह ने एक बार फिर शिवपाल को दी तरजीह

Ajit Sinha

BSNL : अब 36 रुपये में पाएंगे 1GB डेटा

Ajit Sinha

महेंद्रगढ़ : हर उम्र में निरोग रहने के लिए पूर्ण पौष्टिक आहार जरूरी,डा. सुधा छिकारा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x