Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा: हज यात्रा करने के लिए आगामी 10 दिसंबर -2020 तक वेबसाइट के जरिए आवेदन करें।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा राज्य हज कमेटी ने वर्ष-2021 में हज यात्रा करने के लिए हाजियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर, 2020 है। निर्धारित दस्तावेजों के साथ आवेदन अखिल भारतीय हज कमेटी की वेबसाइट पर किए जा सकते हैं। हरियाणा राज्य हज कमेटी, चण्डीगढ़ के कार्यकारी अधिकारी सुभानद्वीन भट्टी कहा कि आवेदक आनलाईन आवेदन करने से पहले अखिल भारतीय हज कमेटी के दिशा निर्देशों को सावधानी पूर्वक पढने के बाद ही अपनी सुविधा के अनुसार यात्रा आरंभ करने के स्थल का चुनाव करें।

एक बार चुने गये विकल्पों को बाद में बदलने की अनुमति नहीं होगी। यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था हवाई किराये पर निर्भर होगी। उन्होंने कहा कि हज आवेदक आवेदन हेतू कोई कठिनाई या असुविधा महसूस करने पर हरियाणा हज कमेटी के फोन नबंर 0172-2741438 या अखिल भारतीय हज कमेटी के फोन नबंर 022-22107070 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष-2020 के दौरान हज यात्रा कोरोना वायरस के कारण संभव नहीं हो पाई थी।  

Related posts

फरीदाबाद :सेक्टर -37 के एक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में बदमाशों ने की ताबड़ तोड़ फायरिंग, 25 -30 राउंड गोलियां चली,लगी गोली।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: तिगांव ब्लॉक समिति की वाइस चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित,शशि को पद से हटाया गया

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सामाजिक सोच की कमी ने महिलाओं को रखा पिछड़ा : रेखा शर्मा

Ajit Sinha
error: Content is protected !!