Athrav – Online News Portal
खेल हरियाणा

हरियाणा: डीजीपी प्रशांत कुमार अग्रवाल ने विश्व पुलिस और फायर गेम्स के मेडल विजेताओं को दी बधाई

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला/चंडीगढ़: विश्व पुलिस और फायर गेम्स-2022 में हरियाणा पुलिस का नाम रोशन करने वाले पदक विजेता खिलाड़ियों ने पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) हरियाणा प्रशांत कुमार अग्रवाल से भेंट की।डीजीपी ने पदक विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि हरियाणा पुलिस के खिलाड़ियों ने सदैव राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में अपनी बेहतरीन प्रतिभा का प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम रौशन किया है।

उन्होंने आगामी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं भी दी। पीएसआई सुमन कुंडू ने 68 किग्रा कुश्ती स्पर्धा में स्वर्ण और अंडर 78 किग्रा जूडो स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया। इसी प्रकार, कांस्टेबल संजीत ने 78 किलोग्राम मुक्केबाजी स्पर्धा में रजत पदक हासिल कर हरियाणा पुलिस का नाम रोशन किया। इस अवसर पर एडीजीपी क्राइम  ओपी सिंह, सीपी पंचकूला  हनीफ कुरैशी, आईजीपी लॉ एंड ऑर्डर  संजय कुमार, डीआईजी सीआईडी शशांक आनंद, डीआईजी एचपीए मधुबन अरुण सिंह सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Related posts

एक स्कूटी सवार से 50 लाख की हेरोइन के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी दो दिनों के रिमांड पर।  

Ajit Sinha

धनतेरस पर गुरुग्राम को मिली 109.14 करोड़ रुपए की लागत से तैयार अंडरपास की सौगात

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा में राज्यसभा की एक सीट के लिए होना है उपचुनाव

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x