Athrav – Online News Portal
राजनीतिक राष्ट्रीय हरियाणा

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, फरीदाबाद सहित 22 जिलों से गुजरेगी राहुल गांधी की पदयात्रा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़ः राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर हरियाणा कांग्रेस ने कमर कस ली है। यात्रा की तैयारियों को चंडीगढ़ में पार्टी नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल भी पहुंचे। बैठक में मौजूद पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा,सभी कार्यकारी प्रदेश अध्यक्षों, पार्टी विधायकों, वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं ने गोहिल का स्वागत किया। इस मौके पर शक्ति सिंह गोहिल ने पार्टी नेताओं को एकजुटता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सभी नेताओं को अपनी बात पार्टी प्लेटफार्म पर रखनी चाहिए। अनुशासनहीनता को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सिर्फ कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो देश और प्रदेशहित में काम कर सकती है।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार ने हरियाणा में जो ऐतिहासिक कार्य किए,आज भी देशभर में उनका उदहारण दिया जाता है। गोहिल ने दीपेंद्र हुड्डा की तारीफ करते हुए कहा कि वो मजबूती के साथ संसद में किसान, जवान और हर वर्ग की आवाज उठाते हैं। गोहिल ने बैठक में मौजूद सभी नेता व कार्यकर्ताओं से भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी एक सकारात्मक संदेश लेकर यात्रा पर निकले हैं। बीजेपी की विभाजनकारी नीतियों को रोकने के लिए राहुल गांधी ने भारत जोड़ने का प्रयास शुरू किया है। इसीलिए जनता इस यात्रा से भावनात्मक जुड़ाव महसूस कर रही है। 

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा को पूरे देश में जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। हरियाणा में यात्रा का आगमन और इससे लोगों का जुड़ाव ऐतिहासिक होगा। लाखों की तादाद में हरियाणवी यात्रा का हिस्सा बनेंगे। अभी से ही राहुल गांधी के आगमन को लेकर जनता में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. उदयभान ने बताया कि उन्होंने यात्रा प्रबंधन के लिए अलग-अलग 14 कमेटियों का गठन किया है।

साथ ही सभी 22 जिलों के कॉर्डिनेटर नियुक्त किए गए हैं। हरियाणा में यात्रा दो चरणों में होगी। 21 तारीख को फिरोजपुर झिरका से यह हरियाणा में दाखिल होकर सोहना, बड़खल, फरीदाबाद होते हुए आगे बढ़ेगी। तैयारियों को अमलीजामा पहनाने के लिए उदयभान और दीपेंद्र सिंह हुड्डा जिला स्तर पर बैठकें करेंगे। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि बीजेपी ने राहुल गांधी की छवि बिगाड़ने के लिए लगातार षड़यंत्र रचे। लेकिन फिर भी वो सच्ची आत्मा और सकारात्मक उदेश्य के साथ आगे बढ़ रहे हैं। भारत जोड़ने की उनकी कोशिश जरूर सफल होगी। बीजेपी द्वारा समाज में अमीर-गरीब और जात-धर्म के नाम पर जो खाई खोदी गई है, यह यात्रा उस खाई को पाटने का काम करेगी। 

Related posts

कांग्रेस डेलिगेशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इलेक्शन कमीशन से शिकायत करने बाद पत्रकारों से क्या कहा,पूरा वीडियो सुने।

Ajit Sinha

आँड ईवन का पालन न करने पर 4 हजार रुपए  का जुर्माना लगेगा, मेट्रो के फेरे बढ़ेंगे व 2 हजार निजी बसों को लगाया: केजरीवाल 

Ajit Sinha

हरियाणा राज्य चौकसी ब्यूरो द्वारा भेजी गई रिपोर्ट पर राज्य सरकार ने तीन मामलों पर दिए कार्रवाई के आदेश।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x