Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद; डा. भीमराव अंबेडकर के 127वें जन्मोत्सव आज कांग्रेस सचिव सुमित गौड़ ने सेक्टर- 10 स्थित कांग्रेस भवन पर सादगी पूर्वक मनाया गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद; भारत के संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर के 127वें जन्मोत्सव हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सुमित गौड़ के सेक्टर-10 स्थित कांग्रेस भवन पर सादगी पूर्वक मनाया गया। इस दौरान श्रद्धांजलि सभा का आयोजन करके जिले के कांग्रेसियों ने बाबा साहेब अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन करते हुए उनके द्वारा राष्ट्र निर्माण में किए गए कार्याे को याद किया।
इस मौके पर मुख्य रुप से प्रदेश उपाध्यक्ष डा.राधा नरुला, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डा. एस.एल. शर्मा, प्रदेश महासचिव पं. राजेंद्र शर्मा, महिला कांग्रेस नेत्री रेनू चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष गुलशन बगगा, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष रिंकू चंदीला, संगठन सचिव ललित भड़ाना,युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष नरेश गोदारा, प्रदेश सचिव नलिन हुड्डा,प्रदेश सचिव मोनू ढिल्लों,प्रदेश सचिव गजेंद्र ङ्क्षसह,के सी शर्मा,जिलाध्यक्ष आईटी सैल कांग्रेस,मनोज अग्रवाल कांग्रेसी नेता बल्लभगढ़ ,अशोक रावल, संजय सोलंकी, प्रताप शर्मा, बीर ङ्क्षसह गौतम, पूनम देवी,मनीष गौतम, दयाराम अटाली, अनीशपाल, राजेश आर्य, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डा. धर्मदेव आर्य, प्रदेश सचिव सुमित ने संंयुक्त रुप से कहा कि देश में गरीब व पिछड़े वर्गाे को उनके हकों को दिलवाने में बाबा साहेब ने अह्म भूमिका निभाई थी, आज उन्हीं की बदौलत दलित व पिछड़े वर्ग के लोग समाज की मुख्यधारा से जुड़ पाए है और उन्हीं की बदौलत ही आज गरीब, मजदूर व महिलाओं को वोट डालने का अधिकार मिल पाया है। उन्होंने कहा कि डा. साहेब ने एक समाज की नहीं बल्कि सर्व समाज के हकों के लिए संघर्ष किया और उनके हकों को दिलवाने के लिए सदा प्रयासरत रहे। आज उनके जन्मोत्सव पर हम सभी को उनके बताए आदर्शाे को अपनाते हुए देश व समाजहित में कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए और हमें बाबा साहेब का अनुसरण करते हुए समाज को एक सूत्र पिराने के लिए प्रयास करने चाहिए और आपसी मतभेद भुलाकर संगठित रहना चाहिए।

Related posts

फरीदाबाद : दोहरे हत्याकांड में खुलासा : जिस अंगरक्षकों के ऊपर सुरक्षा की जिम्मेदारी थी उसी ने प्रेम व नरेंद्र उर्फ़ कल्लू की हत्या कर दी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डायरेक्टर ऑपरेशन आर.के. सोडा के तुगलकी फरमान पर भड़की यूनियन ने दी आंदोलन की चेतावनी: सुनील

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी में तोड़फोड़ की कार्रवाई तो सिर्फ दिखानें के लिए करतें असल में तो बिल्डरों से मोटे नोट कमाने हेतु करते हैं,अवैध निर्माण मामला

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x