Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली मनोरंजन

फिल्म अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने किया दिवंगत सरोज खान को याद, डांस करके यूं दी गुरु को श्रद्धांजलि- देखें वीडियो

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: फिल्म अभिनेत्री  माधुरी दीक्षित अपनी अदाओं और गजब के एक्सप्रेशन से लोगों का दिल जीत लेती हैं. वे फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बनाने का कोई भी मौका नहीं छोड़तीं. सोशल मीडिया पर इस अभिनेत्री  की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है. माधुरी दीक्षित अपनी ग्लैमरस फोटोज के साथ ही अपने डांस को लेकर भी चर्चा में रहती हैं. वहीं, इन दिनों माधुरी दीक्षित का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से पसंद किया जा रहा है. कलर्स टीवी के पॉपुलर शो डांस दीवाने के इस क्लिप को फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. 


दरअसल, माधुरी दीक्षित ने अपने जन्मदिन के मौके पर दिवंगत  कोरियोग्राफर सरोज खान को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने प्रतियोगी पल्लवी तोल्ये और सिजा रॉय के साथ मिलकर साल 2019 में आई उनकी फिल्म कलंक के गाने ‘तबाह हो गए’ पर परफॉर्म किया. अभिनेत्री  ने अपनी ये डांस परफॉरमेंस सरोज खान को समर्पित की, जिन्हें वे अपना गुरु मानती हैं. बता दें कि मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन पिछले साल 3 जुलाई को हुआ था. 
माधुरी दीक्षित  ने अपने विशेष  दिन पर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का लेटेस्ट कलेक्शन पहना था. माधुरी की स्पाकर्ल शाइनी शिमरी साड़ी मेटैलिक होलोग्राम का इफेक्ट दे रही थी. इस मोनोटोन कंट्रास्ट वाली साड़ी के साथ हाफ कट ब्लाउज माधुरी के लुक को परफेक्ट बना रहे थे और हमेशा की तरह अभिनेत्री  इस आउटफिट में काफी खूबसूरत दिख रही थीं।  

Related posts

दिल्ली ब्रेकिंग: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सीधा सुने।

Ajit Sinha

6 लग्जरी कार बेचने को लिए 1.15 करोड़, ठगी का आरोपी जिम मालिक गिरफ्तार

Ajit Sinha

मैं पहलगाम, जम्मू और कश्मीर में आतंकी हमले की दृढ़ता से निंदा करता हूं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x