Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा : सीएम मनोहर लाल ने आज तुरंत प्रभाव से नगर निगम 7 अधिकारीयों के तबादले किए हैं,चीफ इंजिनियर डी.आर. भास्कर का नाम शामिल हैं।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
हरियाणा :मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर ने आज तुरंत प्रभाव से नगर निगम के सात अधिकारीयों के तबादले किए हैं, जिसमें फरीदाबाद नगर निगम के चीफ इंजिनियर डी. आर. भास्कर, कार्यकारी अभियंता वीरेंद्र कर्दम का नाम भी शामिल हैं,फ़िलहाल फरीदाबाद नगर निगम में चीफ इंजिनियर के पद अभी खाली हैं, तबादले की लिस्ट आप स्वंय पढ़ सकते हैं।
लिस्ट के अनुसार फरीदाबाद नगर निगम के चीफ इंजिनियर डी. आर. भास्कर को बदल कर नगर निगम करनाल का चीफ इंजीनियर लगाया गया। अधिशासी अभियंता महिपाल सिंह को नगर निगम करनाल से हटा कर हिसार नगर निगम में लगाया गया हैं। अधिशासी अभियंता राम जी लाल को हिसार नगर निगम से बदल कर करनाल नगर निगम में लगाया गया हैं। इसके अलावा अधिशासी अभियंता ठाकुर लाल शर्मा को नगर निगम सोनीपत से बदल कर यमुनानगर नगर निगम में लगाया गया हैं। इसके अतिरिक्त फरीदाबाद नगर निगम के कार्यकारी अभियंता वीरेंद्र कर्दम को बदल कर पंचकूला नगर निगम में लगाया गया हैं। इसके अलावा कार्यकारी अभियंता धर्म सिंह को नगर निगम गुरुग्राम से बदल कर हिसार नगर निगम में लगाया गया हैं। कार्यकारी अभियंता विकास मलिक को नगर निगम गुरुग्राम से बदल कर नगर निगम करनाल में लगाया गया हैं।

Related posts

विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती वर्ष उत्सव के अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों तथा विदेशों से आये भूतपूर्व छात्र

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने स्टाम्प ड्यूटी 2,000 से कम करके मात्र  100 रुपए करने का निर्णय लिया है-दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha

फरीदाबाद : स्वतंत्रता दिवस समारोह के दिन शहर भर में धारा 144 लागू, बिना आई डी के गेस्ट हाउस, जैसे जगहों पर किसी को ठहरने न दें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x