Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणाः नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, ध्वस्त।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
चंडीगढ: हरियाणा पुलिस द्वारा प्रदेश में नशे के सौदागरों पर की जा रही ताबड़तोड़ कार्रवाई के तहत जिला सिरसा में नशा तस्कर द्वारा अवैध रूप से पंचायती जमीन पर कब्जा कर निर्मित किए गए मकान पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। पुलिस द्वारा स्थानीय प्रशासन के सहयोग से यह कार्रवाई की गई। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस द्वारा एक और जहां नशा तस्करों की धरपकड की जा रही है वहीं नशे के सौदागरों द्वारा अर्जित की गई काली कमाई व पंचायती जमीन पर किए गए अवैध कब्जों पर भी पीला पंजा चलाना शुरु कर दिया है।

इसी कड़ी में आज जिला सिरसा के गांव गंगा निवासी नशा तस्कर निर्मल सिंह द्वारा अवैध रूप से पंचायती जमीन पर कब्जा कर निर्मित किए गए मकान पर बुलडोजर चलाकर जमींदोज किया गया। नशा तस्कर निर्मल ने करीब 200 गज पंचायती जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान बना रखा था, जिनको स्थानीय प्रशासन के सहयोग से जेबीसी मशीन से ढहा कर आर्थिक प्रहार किया गया।

उन्होंने बताया कि उक्त नशा तस्कर के खिलाफ सदर डबवाली थाना में तीन अभियोग मादक पदार्थ अधिनियम के तहत जबकि एक अभियोग आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज है। इसके अतिरिक्त निर्मल के खिलाफ पंजाब के गिद्दड़बाहा थाने में भी एक मामला मादक पदार्थ अधिनियम के तहत दर्ज है और फिलहाल वह जिला जेल सिरसा में बंद है। भविष्य में भी नशे के काले कारोबार से अवैध सम्पत्ति बनाने वाले नशा तस्करों पर पुलिस प्रशासन का एक्शन लगातार जारी रहेगा।

Related posts

शराब के नशे धुत एक व्यक्ति बिजली के टावर पर चढ़ा, उसको उतारने पुलिस के छुट रहे है पसीने-वीडियो देखें

Ajit Sinha

पलवल डीएसपी बलबीर ने एक इको गाडी में जल रहे 6 लोगों की शरीर में लगी आग को मिटटी से बुझा कर बचाई जिंदगी-देखें वीडियो

Ajit Sinha

रिश्वतखोरी : जिला समाज कल्याण कार्यालय नूंह में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, स्टोर कीपर मुकेश कुमार रंगे हाथ पकड़ा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x