Athrav – Online News Portal
स्वास्थ्य हरियाणा

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का औचक निरीक्षण ,गैर- हाजिर मिले पांच कर्मचारी, सस्पेंड


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनिल विज ने यमुनानगर में मुकुंद लाल नागरिक अस्पताल के उद्धाटन समारोह से लौटते हुए आज दोपहर मुलाना सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) में औचक निरीक्षण किया। सीएचसी में दाखिल होते ही स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को डॉक्टर एवं स्टाफ नदारद मिला जिससे वह खफा हो गए और जोर से आवाजें तक लगाकर उन्होंने स्टाफ को कई बार पुकारा। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने डॉक्टरों एवं स्टाफ का हाजिरी रजिस्टर मौके पर ही मंगवाकर चेक किया और गैरहाजिर पाए गए दो महिला कर्मचारियों सहित कुल पांच कर्मचारियों को सस्पेंड करने के निर्देश दिए।

औचक निरीक्षण के दौरान एमपीएचडब्ल्यू अनीता रानी, एमपीएचडब्ल्यू बोती देवी, आरकेएसके काउंसलर विजय कुमार, एमपीएचएस सतबीर सिंह और क्लर्क पवन कुमार ड्यूटी से गैर हाजिर मिले जिन्हें सस्पेंड करने के निर्देश स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज द्वारा दिए गए। वहीं मंत्री ने खाली सीएचसी देख डॉक्टरों एवं अन्य स्टाफ को भी फटकार लगाई। उन्होंने सीएचसी खाली होने को लेकर स्टाफ से सवाल भी किए। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने दोपहर एकाएक मुलाना सीएचसी में छापा मारा। जैसे ही वह सीएचसी में दाखिल हुए तो जनरल वार्ड एवं स्टाफ अपनी कुर्सी से नदारद मिला। इस पर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने स्टाफ को आवाजें लाकर पूछा कि “है कोई स्टाफ अस्पताल में”। कुछ ही क्षणों बाद मौके पर डॉक्टर पहुंचे जिन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से बातचीत की। इस दौरान मंत्री विज ने उन्हें स्टाफ के गैर हाजिर होने पर जवाब-तलब किया और हाजिरी रजिस्टर लाने को कहा। सीएचसी में छापे के दौरान स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने जनरल वार्ड में जाकर वहां दाखिल मरीजों से बातचीत की। उन्होंने मरीजों से पूछा कि “क्या उन्हें चेक करने के लिए डॉक्टर आए, कितने बजे डॉक्टरों ने उन्हें चेक किया”। इसके उपरांत स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल में अलग-अलग कक्षों में जाकर डॉक्टरों एवं स्टाफ की उपस्थिति को चैक किया। इस दौरान स्टाफ अपनी सीटों से गैर हाजिर मिला जिसे लेकर मंत्री अनिल विज खफा हुए। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अस्पताल में निरीक्षण के उपरांत डॉक्टरों का हाजिरी रजिस्टर चेक किया और हर डॉक्टर का नाम पुकारकर उनकी उपस्थिति को चेक किया। इसके बाद उन्होंने स्टाफ का रजिस्टर मंगवाया और नाम पुकारकर स्टाफ की हाजिरी चैक की। इस दौरान पांच कर्मचारी नदारद मिले जिन्हें सस्पेंड करने के निर्देश दिए गए।

Related posts

राहुल गांधी बोले- हरियाणा में कांग्रेस की आंधी चल रही, विधानसभा चुनाव में कांग्रेस करेगी स्वीप

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: सड़क नेटवर्क भी होगा मजबूत, 1647 स्वीकृत सड़कों में से 1632 सड़कों के टेंडर किए जा चुके हैं।

Ajit Sinha

दूध की बिक्री में आई कमी को हरियाणा सरकार अधिशेष (सरप्लस) दूध की खरीद डेयरी सहकारी समितियों के माध्यम से करेंगी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x