Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक हरियाणा

संसद सत्र के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद नायब सिंह सैनी का शीर्ष नेतृत्व से लगातार मिलने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को शीतकालीन सत्र के दौरान प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सैनी केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मिले और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कुरुक्षेत्र में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में आने का श्री सिंह को निमंत्रण दिया और विभिन्न विषयों पर बातचीत की।7 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 9 दिसंबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, 11 दिसंबर को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से मिलने के बाद आज मंगलवार को लोकसभा सत्र के दौरान नायब सैनी केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मिलने पहुंचे। सैनी ने रक्षामंत्री को पुष्प गुच्छ दिया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

लगभग 20 मिनट से अधिक चली इस दोनों नेताओं की मुलाकात में राजनीति से जुड़े अनेक मुद्दों पर बातचीत हुई। बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष सैनी ने कहा कि उन्होंने रक्षामंत्री को कुरूक्षेत्र के अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्व में आने का आग्रह भी किया है।प्रदेश अध्यक्ष सैनी ने कहा कि भाजपा की रीति और नीति से आम जन खुश है। मोदी-मनोहर सरकार की योजनाओं से जनता लाभान्वित हो रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें छोटे से छोटा कार्यकर्ता शीर्ष नेतृत्व तक का सफर तय करता है। कार्यकर्ताओं के दम पर ही लगातार भाजपा चुनावों में विजय हासिल करती आ रही है। उन्होंने कहा कि 2024 में भी कार्यकर्ताओं और जनता के आशीर्वाद से तीसरी बार केंद्र और राज्य में भाजपा की प्रचंड बहुमत से सरकार बनेगी।

Related posts

घमंडिया गठबंधन में शामिल I.N.D.I. एलायंस के दलों द्वारा पत्रकारों के बहिष्कार, और उन्हें धमकाने का निर्णय, घोर निंदनीय है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सामाजिक ताकतों का मिलकर सामना करने की जरूरत : लखन सिंगला

Ajit Sinha

चंडीगढ़: आबकारी नीति 2022-23 के तहत 9200 करोड़ रूपए का राजस्व जुटाने का टारगेट – डिप्टी सीएम

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x