Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

बिल्डर एरिया में आरडब्लुए की देखरेख वाले फ़ीडरों का रखरखाव अब बिजली निगम करेगा-पी सी मीणा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने बिल्डर एरिया के उन फीडरों का रखरखाव करने का निर्णय लिया है, जिनकी देखरेख व रखरखाव वर्तमान में आरडब्ल्यूए कर रही हैं। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक पी सी मीणा ने आज यहां जनहित को ध्यान में रखते हुए ये अहम निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि बिल्डर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को सुचारू रखने के लिए इन क्षेत्रों के फीडरों का रखरखाव अति आवश्यक है। 

विभिन्न आरडबल्यूए द्वारा इस बारे में मांग की जा रही थी कि बिजली आपूर्ति के लिए फीडर का रखरखाव बिजली निगम करे । आरडब्ल्यूए के बिल्डर क्षेत्र में फ़ीडर रखरखाव में लगातार आ रही कठिनाई के कारण बिजली निगम ने यह निर्णय लिया है कि इन फीडरों  का रखरखाव अब बिजली निगम करेगा। बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बिजली निगम समय समय पर भूमिगत केबलों की टेस्टिंग और नियमित मेंटेनेंस भी करेगा। इससे ब्रेकडाउन की स्थिति में जल्दी बिजली सुचारू होगी, साथ ही सभी फ़ीडरो के साथ लगे रिंग मैन व समानांतर केबल भी वर्किंग स्थिति में रहे, ये भी सुनिश्चित किया जा सकेगा ।

प्रबंध निदेशक ने बताया कि कुछ रिहायशी सोसाइटियों में बिल्डर द्वारा बिजली आपूर्ति के लिए आवश्यक संरचना (इंफ्रास्ट्रक्चर) पूर्ण कर रखरखाव का कार्य सम्बंधित आरडब्लुए को सौंप दिया है। ऐसे क्षेत्रों में  सभी फीडरों का दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम रखरखाव एवं संभाल करेगा। इस कार्रवाई  को अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा। अगले चरण में वे सभी फ़ीडर जिनका कार्य बिल्डर द्वारा नियमानुसार पूरा कर लिया गया है, उनका रखरखाव भी डीएचबीवीएन द्वारा अपने हाथ में लिया जाएगा। जिन फीडरों  का कार्य अभी भी अधूरा है, उन सब का निरीक्षण करने उपरांत उनकी कमी को दूर करवाया जाएगा। बिजली निगम के नॉर्म्स अनुसार कार्य पूर्ण होने के उपरांत ही शेष बिल्डर क्षेत्र के फीडरों को दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम अपनी रखरखाव की श्रेणी में शामिल करेगा। पी सी मीणा ने बताया कि यह कार्य शीघ्रता से पूर्ण करने के प्रयास किए जाएंगे और बिल्डर तथा आरडब्ल्यूए से मिलकर फीडर की सभी कमियों को दूर किया जाएगा। फ़िलहाल बिल्डर एरिया में स्थापित फीडरों का सर्वे बिजली निगम कर रहा  है। बिल्डर द्वारा उपलब्ध कराए गए इंफ्रास्ट्रक्चर को बिजली निगम आर डब्ल्यू ए के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर पूरा करवाने में मदद करेगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि बिल्डर क्षेत्र की आर डब्ल्यू ए को बिजली आपूर्ति के मामले में किसी भी प्रकार की कठिनाई नहीं होने दी जाएगी और बिजली निगम बिजली आपूर्ति को सुचारू करने में आरडब्ल्यूए को अपना पूरा सहयोग देगा।

Related posts

ठगी के पैसों से ऐसों आराम से जीवन जीने वाले, लिव -इन रिलेशनशिप में रहने वाले महिला-पुरुष पकड़े गए।

Ajit Sinha

सैमसंग कंपनी के अधिकारी बनकर आमजनों से धोखाधड़ी से ठगी करने वाले तीन आरोपित पकडे गए।

Ajit Sinha

बिजली चोरी करने वालों पकड़वाने के लिए टोल फ्री नंबर – 1800-180-1011 और लँड लाइन नम्बर 01662-221527 पर सूचना दें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x