Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता को सीएम को पत्र लिखने से पहले संशोधित पॉलिसी को अवश्य पढ़ना चाहिए था।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: फरीदाबाद स्टेटस एजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान आकाश गुप्ता ने आज कहा कि प्रदेश में स्टिल्ट पार्किंग के साथ 4 मंजिला भवनों की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जो हाल में मंजूरी दी हैं, वह प्रदेश के प्रॉपर्टी कारोबारियों और प्रदेश वासियों के हित में है, जिसका स्वागत हरियाणा प्रदेश के प्रॉपर्टी कारोबारियों ने किया है। अब जो पंचकूला में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के इस फैसले का विरोध की शिकायत आई है, और उस पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने एक पत्र भी इसके पक्ष में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लिखी है जो प्रदेश के प्रॉपर्टी कारोबारियों और प्रदेश वासियों के हित में बिल्कुल नहीं है।
https://fb.watch/tfv4-u42-g/
गुप्ता का कहना है कि संशोधित पालिसी को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के द्वारा मंजूरी दिए जाने पहले पी राघवेंद्र के नेतृत्व में गठित एक्सपर्ट कमिटी ने इस विषय पर काफी मेहनत और अपना पसीना बहाया है,इसमें लगभग एक साल से अधिक का समय लग गए। जिसका गलत असर प्रदेश के प्रॉपर्टी कारोबारियों और फ्लैट खरीदारों पर काफी पड़ा है। प्रदेश के प्रॉपर्टी कारोबारियों ने एक बार फिर से अपने काम धंधे के शुरुआत करने में जुटने लगे है तो पंचकूला से ये खबर आ रही है कि हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने इसके विरोध में एक पत्र मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लिखी है, जो प्रदेश के हित में बिल्कुल नहीं है। उनका कहना है कि विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता को सीएम नायब सिंह सैनी को पत्र लिखने से पहले एक बार संशोधित पॉलिसी को अवश्य पढ़ना चाहिए था , जिसमें सब कुछ साफ़ लिखा गया है कि बिल्डिंग बनाने से पूर्व साथ वाले मकान वालों से एनओसी ले , अगर वह एनओसी नहीं देता है, ऐसी सूरत में उनके दीवार से अलग अपनी दीवारें खड़ी करें।

Related posts

डीसी विक्रम सिंह बोले:सभी राजनीतिक पार्टियों को प्रिवेंशन ऑफ डिफेसमेंट प्रॉपर्टी एक्ट की करनी चाहिए पालना

Ajit Sinha

संविधान पर हमला हिंदुस्तान के गरीब आदमी के अधिकार पर हमला है – दीपेन्द्र हुड्डा

Ajit Sinha

सीएम मनोहर लाल ने फरीदाबाद में दिवंगत फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह के पिता के. के. सिंह व उनकी बहन से मुलाकात की। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x