Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:10 मुकदमों के भगोड़े बदमाश को पुलिस ने धर दबोचा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: मारपीट, हत्या का प्रयास, जान से मारने की धमकी, धोखाधड़ी सहित अनेक मामलो में वांछित शातिर अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। थाना खेडीपुल क्षेत्र अंतर्गत प्रवीन उर्फ कालू निवासी गांव अमीपुर, फरीदाबाद को पुलिस ने मारपीट के एक मामले में गिरफ्तार किया है। प्रवीन ने अपने साथियो अर्जुन उर्फ पिन्टू, सुरेन्द्र उर्फ पप्पू, शेखर  आदि के साथ मिलकर प्रदीप के साथ मारपीट की थी।

जिस पर थाना खेडीपुल में मुकदमा नंबर -151 दिनांक  25.5.19 ,धारा 148,149,323,325, 379बी, 452, 427, 506 दर्ज किया था। अमीपुर निवासी प्रवीण अपराधिक प्रवृत्ति का है और कई मामलों में अपनी गिरफ्तारी  से बच रहा था। जिसको आज पुलिस ने गांव नीमका से जेल के नजदीक से गिरफ्तार  किया है। आरोपित  प्रवीन के खिलाफ अलग-अलग थानों में 10 से अधिक मामले दर्ज हैं। इसने अपने साथियों के साथ मिलकर शहर में कई वारदातों को अंजाम दिया है और पुलिस को सरगर्मी से इसकी तलाश थी। घर में घुसकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में अन्य आरोपितों की तलाश जारी है।  

Related posts

फरीदाबाद: शासन में अनुकरणीय योगदान के लिए कर्मचारियों को दिए जाएंगे राज्य और जिला स्तर पर पुरस्कार : डीसी

Ajit Sinha

फरीदाबाद:लगातार सातवीं बार श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर के प्रधान बने जगदीश भाटिया

Ajit Sinha

सनसनीखेज गोगामेड़ी हत्याकांड जयपुर में शामिल आरोपितों को पकड़ने वाले पुलिसकर्मी को सम्मानित किया गया।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!