Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

हरियाणा: इनेलो, बीएसपी के करीब 60 समर्थकों ने ज्वाइन की जेजेपी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:वीरवार को जननायक जनता पार्टी की नीतियों और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की कार्यशैली से प्रभावित होकर करनाल, कुरुक्षेत्र, जींद समेत कई जिलों से जुड़े इनेलो व बीएसपी के करीब 60 समर्थकों ने जेजेपी में शामिल होने की घोषणा की। चंडीगढ़ स्थित जेजेपी के प्रदेश कार्यालय पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, पार्टी प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह ने पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों को पार्टी का पटका पहनाकर विधिवत रूप से जेजेपी में शामिल करवाया और कहा कि पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान मिलेगा।

इस अवसर पर जेजेपी कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष संजीव मंदोला, पंचकुला नगर निगम के एमसी राजेश कुमार, सुरेश पाठक, राकेश शर्मा, रामकंवर , करनाल से जेजेपी महिला जिलाध्यक्ष रीटा शर्मा, धर्मबीर मलिक आदि मौजूद रहे। जेजेपी ज्वाइन करने वालों में मुख्य रूप से पारूल, वीरमति, प्रेम देवी, मंजू, शालू, नीकिता,  लक्ष्मी, कविता, शीला , पूजा, सीमा, बाला देवी, सुनीता, ममता देवी, महम देवी, सलिंद्रो, विद्या देवी, नीता, मनीता देवी, डॉ. रोशन, रामदास, सुनील सोनी, वेदपाल, रविंद्र, सत्यवान सैणी, मनिंदर कुंडू, सुनील कुमार, लतीफ अहमद आदि है। जेजेपी परिवार के नए सदस्यों ने कहा कि डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की कार्यशैली व पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने जेजेपी में शामिल होने का निर्णय लिया है और पार्टी की तरफ से उन्हें जो जिम्मेदारी दी जाएगी उसे वे पूरे दिल से निभाएंगे।

Related posts

महेंद्रगढ़ : बेटियों का सम्मान ही नारी शक्ति का सबसे बड़ा सम्मान : कुलदीप यादव

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की 9 और सेवाएं हरियाणा सेवा का अधिकार अधिनियम के दायरे में

Ajit Sinha

कांग्रेस ने महात्मा गांधी और आप ने अन्ना हजारे की बात नहीं मानी : राजनाथ सिंह

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x