Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा हाइलाइट्स

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हिमानी नरवाल हत्या मामले में होनी चाहिए उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच-भूपेंद्र हुड्डा


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि रोहतक के हिमानी नरवाल हत्याकांड की खबर सुनकर वो पूरी तरह स्तब्ध हैं। एक लड़की की इस तरह हत्या होना और उसका सूटकेस में शव मिलना, बेहद दुखदाई और आघात पहुंचाने वाला है। यह अपने आप में प्रदेश की कानून व्यवस्था पर बदनुमा धब्बा है। इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों को जल्द-से-जल्द और कड़ी-से-कड़ी सजा मिलनी चाहिए। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि महिलाओं के विरुद्ध अगर कोई भी ऐसी वारदात होती है तो सरकार और पूरी कानून व्यवस्था को उदाहरण तय करने वाली कार्रवाई करनी चाहिए। ताकि भविष्य में कोई भी अपराधी प्रवृत्ति से ग्रस्त व्यक्ति ऐसी वारदात को अंजाम देने से पहले हजार बार सोचे।

हुड्डा ने कहा कि इस दुखदायी वारदात से एक बार फिर उजागर हो गया है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज़ नहीं है। अपराधी बेखौफ होकर ऐसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। केंद्र सरकार के सामाजिक प्रगति सूचकांक से लेकर एनसीआरबी के आंकड़े इस बात की तस्दीक करते हैं कि हरियाणा देश का सबसे असुरक्षित राज्य बन चुका है। खासतौर पर महिलाओं को सुरक्षा देने में बीजेपी सरकार पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। प्रदेश में रोज 3-4 हत्या, 4-5 रेप, 10-12 अपहरण और 100 से ज्यादा चोरी, लूट, डकैती व फिरौती की वारदातें होती हैं।

ऐसा लगता है कि प्रदेश में कोई चुनी हुई सरकार नहीं, बल्कि जंगलराज चल रहा है। अपराधी बेखौफ होकर हर तरह की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और आम जनता खौफ के साये में जी रही है।

Related posts

गुरुग्राम: पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा ने एक्सिस बैंक के मैनेजर मीत को 20000 इनाम व प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित -वीडियो सुने।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सीपी ओ पी सिंह ने कहा, डायल 100 नंबर पर फोन करने पर घटना स्थल पर मदद के लिए पुलिस तुरंत पहुंचेगी।   

Ajit Sinha

प्रतिबंधित नशीली दवाइयों केकुल 92560 नशीली दवाईयों का जखीरा बरामद, दो तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x