Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

स्कूटी सवार शख्स को आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने सरिए से पीट -पीट कर व सुए घोंप कर पैरों को तोड़ डाला

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:शुक्रवार रात तक़रीबन 8 बजे तिगांव रोड पर करीब आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने एक स्कूटी सवार एक शख्स पर लोहे के रोड से एंव सुए से गोद कर रंजिशन कातिलाना हमला कर दिया। राहगीरों ने घायल अवस्था में उसे बल्लभगढ़ के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया हैं। पीड़ित के शिकायत पर सदर बल्लभगढ़ थाने में हमलाबारों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर ,इसके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।



घायल गौरव की माने तो शुक्रवार रात तक़रीबन 8 बजे अपने स्कूटी पर सवार होकर कही जा रहे थे कि तिगांव रोड पर उसे तक़रीबन आधा दर्जन गुंडे ने उसे पकड़ लिया और उसके ऊपर लोहे के रोड एंव सुए से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले को देख वहां लोगों की भीड़ एकत्रित होने लगी जिसे देख कर मौके हमलाबर फरार हो गए। राहगीर ने उसे घायल अवस्था में बल्लभगढ़ के सिविल अस्पताल में भर्ती करा दिया। सवाल जवाब में उनका कहना हैं कि कुछ साल पहले कल्लू और अन्य लोगों के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके एवज में उसने उससे तक़रीबन ढेड़ -दो लाख रूपए ले चुका हैं वावजूद इसके उन लोगों ने उनके ऊपर कातिलाना हमला किया हैं। वहीँ, जांच अधिकारी राजेंद्र सिंह का कहना हैं कि गौरव निवासी भीकम कालोनी को शुक्रवार देर रात को बदमाशों ने उसपर कातिलाना हमला करके पैर तोड़ दिया और उसे गंभीर चोटें मारी हैं। इस संबंध में हमलाबारों के खिलाफ उचित धाराओं के मुकदमा दर्ज कर ,इसके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

Related posts

सूरजकुंड की वादियों में आपदा के समय प्रयोग हुए बेहतरीन प्रयोग सांझा करेंगे देशभर से पहुंचे आपदा मित्र

Ajit Sinha

फरीदाबाद : भारतीय विद्या निकेतन स्कूल के तीन छात्रों के अपहरण किए जाने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया हैं,केस दर्ज।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड मेले के माध्यम से अपना हुनर दिखाने का सुनहरा अवसर मिलेगा-दुष्यंत

Ajit Sinha
error: Content is protected !!