Athrav – Online News Portal
मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के उज्जैन ज‍िले में भयानक सड़क हादसा हुआ है,तेज रफ्तार कारों की टक्कर में ने ली 12 की मौत,वैन से लोग शादी से लौट रहे थे।

मध्य प्रदेश के उज्जैन ज‍िले में भयानक सड़क हादसा हुआ है, वैन से लोग शादी से लौट रहे थे. तभी तेज रफ़्तार  से आती हुई कार ने वैन को टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जोरदार थी क‍ि वैन 50 -60 फीट दूर जाकर रुकी । इस हादसे में 3 बच्चों समेत  12 की मौत हो गई।सभी शवों को पुलिस ने सरकारी अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं और इसके आगे की कार्रवाई  शुरू कर दी हैं।

मध्यप्रदेश में उज्जैन-उन्हेल रोड पर मारुति वैन और कार की टक्कर में 12 लोगों की मौत हो गई। ये हादसा सोमवार रात करीब 12 बजे हुआ।  मरने वालों में उज्जैन के महेश नगर, नगरकोट और तिलकेश्वर के रहवासी हैं और उनके रिश्तेदार थे। ये सभी नागदा के बिरलाग्राम में सुभाष कायत के यहां आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के ल‍िए गए थे. वहां से वैन में लौटते समय ये हादसा हुआ। पीछे चल रही बस में बैठे एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया क‍ि टर्न पर उज्जैन की ओर से तेज गति से आ रही कार ने वैन को टक्कर मार दी।  वैन घ‍िसटती हुई करीब 50 फीट दूर जाकर रुकी, पुलिस और एंबुलेंस की मदद से रात 1 बजे घायलों और मृतकों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया.मृतकों में शामिल अर्जुन कायत भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री बताए जा रहे हैं, कार में बैठे लोग एयरबैग खुलने से बच गए। हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हुई है. केबल ऑपरेटर अर्जुन कायत, उनकी पत्नी राजूबाई, बेटा शुभम और दो बेटियां- रवीना व बुलबुल हादसे का शिकार हो गईं। 

 

Related posts

सिलेंडर से भरे ट्रक में लगी आग, 150 से ज्यादा सिलेंडर फटे, खेतों में एक किलोमीटर दूर गिरे परखच्चे

Ajit Sinha

विदाई के बाद लौट रही थी बारात, चंबल नदी के पुल पर दुल्हन ने उल्टी के बहाने रुकवाई कार और फिर…

Ajit Sinha

बंगाल में ममता दीदी और टीएमसी पर जमकर गरजे शिवराज

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x