Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम : ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के सीमेंट, डस्ट व रोड़ी से सड़क के गढ्ढे को भरते हुए की तस्बीर वयारल, मक़सद जाम में फसना न पड़े लोगों को।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम : ट्रैफिक पुलिस की यह सोच की लोगों को जाम में न फसना पड़े और वाहनों को धीमी गति से सड़कों पर न चलना  पड़े. इस लिए सड़कों के गढ्ढे को ट्रैफिक पुलिस के दो पुलिस कर्मियों ने स्वंय भरने का कार्य शुरू कर दिया। दूसरे के दर्द को अपना दर्द समझ ने वाले ट्रैफिक पुलिस के सहायक उप निरीक्षक  युद्धबीर व सिपाही की इस सोच को लोग सलाम  करते हुए नहीं थक रहे हैं। पुलिस कमिश्नर मोहम्मद अकिल ने ऐसे दोनों जवानों को प्रशंसा पत्र भेंट कर सम्मानित करने का फैसला लिया हैं।

गुरुग्राम के सदर बाजार अग्रसेन चौक के पास  ट्रैफिक पुलिस के सहायक उप -निरीक्षक युद्धबीर व सिपाही अजय की डियूटी काफी समय हैं, उस जगह पर अक्सर इस गढ्ढे की वजह से वाहनें धीमी गति से गुजरती हैं। इसके कारण वहां पर वाहनों की लंबी लाइनें   लग जाती हैं.के  कारण वाहन में बैठे  लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता हैं। इस मामले में पुलिस कमिश्नर मोहम्मद अकिल ने वुधवार को ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतरीन बनाने की दिशा में ट्रैफिक विभाग के वरिष्ठ अधिकारीयों  और कर्मचारियों के साथ मीटिंग की थी जिसका असर एक अलग अंदाज में आज देखने  को मिला।  सदर बाजार,अग्रसेन चौक के पास तैनात ट्रैफिक पुलिस के सहायक उप निरीक्षक युद्धबीर व सिपाही अजय ने सीमेंट, डस्ट व रोड़ी का इंतजाम किया और स्वंय दोनों ने मिल कर मसाला तैयार किया व उस गढ्ढे को भर दिया जिसकी वजह  से वहां से गुजरने वाले वाहनों को धीमी गति से नहीं गुजरना पड़ेगा । इस कार्य को करते हुए की तस्बीर को किसी राहगीर ने अपने मोबाइल से खींच कर वयारल कर दिया जिस पर दोनों ट्रैफिक पुलिस को लोग सलाम करते हुए नहीं थक रहे हैं। सहायक उप निरीक्षक युद्धबीर व सिपाही अजय को बेहतरीन सोच के लिए पुलिस कमिश्नर मोहम्मद अकील ने प्रशंसा पत्र भेंट कर सम्मानित करने का फैसला लिया हैं।

Related posts

3rd नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप -2021 व फरीदाबाद के रहने वाले हवलदार ज्ञानराज गडरिया ने जीते 3 स्वर्ण पदक, सम्मानित।

Ajit Sinha

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स -2019 में गुरुग्राम की गौरिका सांगवान ने आर्चरी में कांस्य पदक जीतकर किया जिला का नाम रोशन।

Ajit Sinha

गुरुग्राम में आज लगभग 63 प्रतिशत मतदान होने का अनुमान है

Ajit Sinha
error: Content is protected !!