Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम : बीती रात एक शख्स ने अपने गर्ल फ्रेंड के साथ मिल कर एमजी रोड नाके पर तैनात पुलिस कर्मियों कर दी पिटाई।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम :बीती रात शराब के नशे में एक शख्स ने गर्ल फ्रेंड के साथ मिल कर एक यातायात की पुलिस की जमकर पिटाई कर दी। सेक्टर -29 थाना पुलिस ने दोनों लड़का -लड़की के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 186, 189 , 332 , 353 व 34 के तहत मुकदमा दर्ज कर, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और आज अदालत में पेश किया गया जहां से अदालत ने दोनों को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया हैं।

ट्रैफिक में तैनात ईएएसआई गजानंद ने दर्ज मुकदमे में कहा हैं कि वह रात एक बजे अपने टीम के साथ सहारा मॉल, एमजी रोड, गुरुग्राम में नाका लगा कर गाड़ियों की चेकिंग कर रहे थे, उस दौरान एक वैगनार कार में एक लड़का व लड़की उनके नाके के नजदीक आए तो वहां पर तैनात पुलिस कर्मी ने उन्हें कार रोकने का इशारा किया। कार रोकने के बाद बातचीत के दौरान पता चला की दोनों शराब के नशे में घुत हैं, फिर उन्होनें उन्हें गाडी से जुड़े कागजात दिखाने को कहा। इस बात से नाराज लड़का -लड़की ने पुलिस कर्मियों के साथ बतमीजी करने लगे और उनके साथ मारपीट करने लगे। इस घटना की सूचना स्थानीय थाना सेक्टर -29 पुलिस को दी गई और पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों को हिरासत में ले लिया।
पूछताछ में एक शख्स ने अपना नाम धनंजय जौहरी निवासी जनकपुरी ,दिल्ली व निक्की विजय तिवारी निवासी मकान न.जे -पी -22 रेजिन्सी पार्क, डीएलएफ फेस -4 गुरुग्राम बताया। पूछने पर बताया कि दोनों दो अलग -अलग कंपनियों में कार्य करते हैं। जांच अधिकारी संदीप का कहना हैं कि दोनों खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 186, 189, 332 ,353 व 34 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया हैं और आज दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से अदालत ने दोनों को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया हैं।

Related posts

DHBVN की 11वीं अंतर सर्कल खेल प्रतियोगिता में गुरुग्राम की टेबल टेनिस टीम को गोल्ड मेडल मिला।

Ajit Sinha

एक्सप्रेस – वे के साथ में लगभग 1002 एकड़ भूमि पर ग्लोबल सिटी विकसित की जाएगी

Ajit Sinha

मीडिएशन सेंटर  में  एच आई वी से बचाव को लेकर कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x