Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम : अपराध शाखा ,सेक्टर -31 ने संदीप गाडोली गैंग के एक शूटर आकाश को मोड़ क्रिस्टल चौक,फरीदाबाद से किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम :अपराध शाखा-31 ने सोमवार को संदीप गोडाली गैंग के एक शूटर को फरीदाबाद के मोड़ ब्रिस्टल चौक से एक पिस्टल सहित गिरफ्तार किया हैं। इसने एक जनवरी 2018 में नए साल में पार्षद संदीप गहलावत पर अपने कई साथियों के साथ मिल कर गोलियां चलाई थी। पकड़े गए शूटर को आज अदालत में पेश किया गया जहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया। आरोपी शूटर आकाश उर्फ़ अक्कू  के खिलाफ डीएलएफ फेस -थाने में आर्म एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैं।



इंचार्ज नवीन कुमार की माने तो उनकी टीम ने सोमवार को संदीप गोडाली गैंग के शूटर आकाश उर्फ़ अक्कू को फरीदाबाद के मोड़ क्रिस्टल चौक के पास से गिरफ्तार किया हैं।पकड़े गए इस शूटर के  कई गैंग से तालुक रहे हैं।उनका कहना हैं कि आरोपी आकाश ने 1 जनवरी 2018 को नए साल में पार्षद संदीप गहलावत पर अपने साथी राहुल पंडित अंशु गुरुग्राम, हितेश गाडोली खुर्द , विनीत उर्फ़ तिरछी संजीत विद्रोह व उमेश कांकरौला के साथ मिल कर गोलियां चलाई थी। उनका कहना हैं कि इसके अलावा अपने साथी बिंदर गुर्जर के भाई मनोज के हत्या में शामिल रहा हैं। आरोपी आकाश उर्फ़ अक्कू ,गांव साधरना, थाना सेक्टर -10 ,गुरुग्राम का रहने वाला हैं और यह कई जधन्य अपराधों में शामिल रहा हैं। आज उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे भौंडसी जेल भेज दिया गया। 

Related posts

हरियाणा के नंबरदार हुए हाईटेक, सरकार ने दिए स्मार्टफोन

Ajit Sinha

जन संवाद कार्यक्रम में लगेंगे बिजली निगम के कैंप – अमित खत्री

Ajit Sinha

ऑपरेशन शील्ड : पांच स्थलों पर सायरन बजाकर एयर स्ट्राइक जैसी आपात स्थिति का किया गया सजीव अभ्यास

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x