Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

ग्रीन व्यु अलाटियों को रिफंड अवश्य मिलेगा, एनबीसीसी ने गुरूग्राम जिला प्रशासन को दिया आश्वासन

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: गुरुग्राम के सेक्टर-37 डी में एनबीसीसी ग्रीन व्यु के जो अलाटी अपने फ्लैट की कीमत का रिफंड लेना चाहते हैं, उन्हें रिफंड अवश्य मिलेगा। यह आश्वासन ग्रीन व्यू अपार्टमेंन्ट्स के डिपवलेपर एनबीसीसी द्वारा गुरुग्राम जिला प्रशासन को आज दिया गया है। साथ ही एनबीसीसी ने कहा है कि रिफंड के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मंगलवार  को कुछ समाचार पत्रों में यह प्रकाशित हुआ कि डेवलपर एनबीसीसी द्वारा ग्रीन व्यू सेक्टर-37 डी रिहायशी सोसायटी में  घर खरीदने वाले अलाटियों को रिफंड नहीं दिया जाएगा।

इस समाचार का संज्ञान लेते हुए गुरुग्राम के उपायुक्त  निशांत कुमार यादव  ने ग्रीन व्यू सोसाइटी के डिपवलेपर एनबीसीसी के उच्च अधिकारियों से इस विषय में बात की, जिस पर उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी तरफ से रिफंड ना देने की कोई बात नहीं कही गई है और ग्रीन व्यू सोसायटी के जो अलाटी रिफंड लेने  के इच्छुक हैं उन्हें रिफंड अवश्य दिया जाएगा और इसके लिए प्रक्रिया शुरू भी हो चुकी है।
       
गौरतलब है कि गुरुग्राम के सेक्टर-37 डी में डिपवलेपर  एनबीसीसी द्वारा बनाई गई ग्रीन व्यू रिहायशी सोसायटी को रहने के लिए असुरक्षित मानते हुए गुरुग्राम जिला प्रशासन ने गत फरवरी माह में वहां रहने वाले सभी परिवारों को बिल्डिंग का स्ट्रक्चरल ऑडिट होने तक  कहीं और शिफट करने के आदेश दिए थे। सभी परिवारों को एक मार्च तक ग्रीन व्यू सोसायटी को खाली करने के लिए कहा गया था। इन आदेशों में यह भी कहा गया था कि इस दौरान जो अलाटी रिफंड लेना चाहते हैं उन्हें फ्लैट की कीमत को ब्याज समेत डिपवलेपर द्वारा वापिस लौटाया जाएगा।

Related posts

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने गुरुग्राम में युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, पीएम मोदी ने दी बधाई

Ajit Sinha

जी-20 शिखर सम्मेलन की चौथी शेरपा बैठक के लिए तैयारियां शुरू

Ajit Sinha

कोविड तीसरी लहर जागरूकता अभियान चलाया -डॉ सारिका वर्मा,आम आदमी पार्टी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x