Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

गुरुग्राम :फर्जी फेसबुक एकाउंट के जरिए लोगों से ठगी करने वाले एक इंजिनियर को साइबर क्राइम ने किया गिरफ्तार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम : साइबर क्राइम ने आज एक इंजिनियर को फर्जी फेसबुक आईडी बना कर लोगों से ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया हैं। पुलिस की माने तो पकडे गए आरोपी सुमित मेहंदीरत्ता को आज अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस ने 6 दिनों के रिमांड पर लिया हैं। आरोपी इंजिनियर के खिलाफ अचित्य सिंह नामक शख्स ने साइबर क्राइम थाने में भारतीय दंड सहिंता की धारा 419 ,420 व 66 डी आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया था।
पुलिस के मुताबिक आरोपी सुमित मेहंदीरत्ता जोकि फरीदाबाद का रहने वाला हैं, उसने फेसबुक पर नकली आईडी से एकाउंट बना कर अपने दोस्तों व रिश्तेदारों को मैसेज भेज कर पैसों की जरुरत व सहायता की मांग करता था और एक बैंक एकाउंट भी साथ में भेजता था। जब वह लोग उस एकाउंट में पैसा डाल देता था। इसके बाद आरोपी सुमित मेहंदीरत्ता उस एकाउंट से डाले गए पैसों को निकाल लेता था।

पुलिस की माने तो आरोपी सुमित मेहंदीरत्ता ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि वह कंप्यूटर साइंस से बीटेक किया हुआ हैं। वर्ष- 2013 से लेकर वर्ष -2016 तक अमेरिका के एक कंपनी में नौकरी कर चुका हैं। इसके बाद गुरुग्राम के एक कंपनी में भी नौकरी के साथ -साथ ऑनलाइन ट्रेडिंग का भी कार्य करता था। उसने बताया कि उसकी पत्नी के साथ उसका मनमुटाव चल रहा हैं, इसके कारण से उसे पैसों की काफी दिक्कतें हो गई। इस कारण से वह इस तरह से लोगों को ठगी करने की योजना बनाई और इस तरह से कई लोगों को अब तक ठग चुका हैं। इस ठगी के चलते देहरादून जेल में दो महीने तक बंद रहा हैं। उसने यह भी बताया कि ज्यादात्तर एनआईआर को निशाना बनाता था। आज पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया गया जहां से पुलिस ने उसे 6 दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया हैं इस दौरान उससे पूछा जाएगा की कितने और लोगों के साथ ठगी कर चुका हैं।

Related posts

फरीदाबाद: टूटी सडक़ों और गंदगी से परेशान, नागरिकों ने ढोल नगाड़ों के साथ नगर निगम को जगाने की शुरुआत की।

Ajit Sinha

व्यापारियों की मांगों को लेकर  उपायुक्त यशपाल यादव से मिले व्यापार मंडल के प्रधान जगदीश भाटिया 

Ajit Sinha

ग्रीन फिल्ड कालोनी के एक मकान के गेट के नीचे बने जाली से निकला जहरीला गोह, सपेरे ने पकड़ा, देखिए वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x