Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम के तोड़फोड़ दस्ते ने नहरपार इलाके में कई दुकानों को तोडा,पार्षद की 5 -7 दुकानों को तोड़ेगें

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम के तोड़फोड़ ने आज नहरपार इलाके में अवैध रूप से बने दुकानों पर चलाया जमकर पीला पंजा। खबर लिखे जाने तक नगर निगम की तोडफ़ोड़ की कार्रवाई जारी थी। फ़िलहाल खेड़ी चौक पर अवैध रूप से बने दुकानों पर उनकी कार्रवाई चल रहीं थी। खबर हैं कि इसके बाद नगर निगम के एक पार्षद के द्वारा अवैध रूप से बनाई गई पांच  -सात  दुकानों को भी तोडा जाएगा।

नगर निगम के कार्यकारी अभियंता दीपक किंगर के नेतृत्व में आज ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम के भवन निरीक्षक सुनील  कुमार ने नहरपार इलाके के खेड़ी चौक के पास अवैध रूप से बने शॉपिंग काम्प्लेक्स व दुकानों पर में  एक  बुल्डोजर की सहयता से तोड़फोड़ की। लम्बें समय से बन रहे कई दुकानों की ऊंचाई इतना ज्यादा हैं और बड़े -बड़े बने बेसमेंट पर नगर निगम का बुल्डोजर का  पहुंचना बहुत ही मुश्किल हैं,ऐसे में पूर्ण रूप से बने बिल्डिंगों को तोड़ पाना मुश्किलें ही नहीं बल्कि नाममुकिन हैं। खबर के  मुताबिक यहां के बाद नगर निगम का दस्ता बिहारी मार्किट के पास अवैध रूप से बने  पांच – सात दुकानों को तोड़ेगें, ऐसी खबर प्राप्त हुई हैं। इस कार्रवाई के दौरान डियूटी मजिस्टेट के रूप में नगर निगम के कार्यकारी अभियंता धर्म सिंह नरवत मौजूद थे ,जबकि पुलिस बल का नेतृत्व खेड़ीपुल थाने के अतिरिक्त एसएचओ कर्मबीर सिंह कर रहे थे।
  

Related posts

नेता प्रतिपक्ष भूपेन्द्र हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, सांसद दीपेन्द्र हुड्डा की मौजूदगी में कांग्रेस में हुई बड़ी जॉइनिंग

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मानव रचना इंटरनेशनल स्कूलों के छात्रों ने दी अलग-अलग विषयों पर प्रस्तुति

Ajit Sinha

फरीदाबाद: अपराधी कमल भड़ाना ने जिस पिस्टल से किया मुठभेड़,उसको उपलब्ध कराने के जुर्म में दोस्त ऋतिक पकड़ा गया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x