Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

गुरुग्राम: जन्मदिन पार्टी के बाद क्लब में सोए दो लोगों की मौत, इनमें एक महिला और एक पुरुष शामिल, पुलिस जांच में जुटी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:एक नाइट क्लब में दो लोगों की रहस्यमय तरीके से मौत हो गई, मरने वालों में एक पुरुष और महिला हैं। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया हैं, कल मंगलवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंपा जाएगा। अभी इस केस की जांच पुलिस कर रही हैं। ये लोग कल रात जन्मदिन पार्टी के बाद क्लब में ही सो गए थे, और इन दोनों की मौत हो गई।

पुलिस की माने तो गोल्फ क्लब स्थित एक नाइट क्लब में रविवार की रात को जन्मदिन की पार्टी आयोजित की गई थी, पार्टी के बाद तीन महिला और एक पुरुष क्लब में अंगीठी जलाकर कर सो गए। .इनमें से एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई। इस सूचना के बाद इलाके की पुलिस मौके पहुंची , और जांच की कार्रवाई में जुट गई , जांच के बाद पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर जिले के नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया , कल मंगलवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। आगे पुलिस की कार्रवाई जारी हैं।

Related posts

पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, में पुलिस की गोली लागने से हिस्ट्रीशीटर घायल, एक फरार-देखें वीडियो

Ajit Sinha

पर्दाफाश: पांच करोड़ रूपए के हेरोइन के साथ पकड़ा ईरानी नागरिक

Ajit Sinha

हरियाणा ने सीसीटीएनएस प्रणाली में शत-प्रतिशत अंकों के साथ देशभर में हासिल किया प्रथम स्थान- अनिल विज

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x