Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

कार टो करने के दौरान कार में आए डेंट को लेकर पार्किंग में तैनात बउंसरो ने लड़की से की मारपीट, कार को तोड़ डाला, केस दर्ज

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के सेक्टर 18 में जब से सरफेस पार्किंग को खत्म कर दिया गया है फिर पार्किंग को लेकर हर रोज नोकझोंक की लगातार बातें सामने आ रही हैं। रविवार की रात पार्किंग के कर्मचारियों ने  हुए विवाद के बाद एक महिला की कार में जमकर तोड़फोड़ की और उनके साथ मारपीट की गई पुलिस ने इस मामले में छेड़छाड़, मारपीट, बलवा आदि की कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर 2 कर्मचारियों को हिरासत में लिया है और इस मामले की जांच शुरू कर दी है। 

इस बलेनो कार ये हालत नोएडा के सैक्टर- 18 में तैनात पार्किंग बउंसरो ने की है। कार की मालकिन अन्नू का कहना है की वे दिल्ली के लाजपत नगर में रहती हैं। वह रविवार दोपहर अपने मित्र के साथ किसी काम से सेक्टर-18 आई थीं। उन्होंने सड़क के किनारे अपनी कार खड़ी की थी। इसी बीच बहुमंजिला पार्किंग के कर्मचारी उनकी कार को टो कर ले गए हैं। मल्टी लेवल कार पार्किंग पहुंचने पर देखा कि टो करने की वजह से कार में काफी डेंट आया है। इसको लेकर विरोध करने पर वहां विवाद शुरू हो गया।

आरोप है कि पार्किंग के बउंसरो ने विवाद बढ्ने पर अन्नू समेत उसके दो साथियो के साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान बउंसरो ने उसकी की कार पर लोहे की रॉड भी बरसाई, जिससे कार के शीशे टूट गए और बोनट क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंची सेक्टर-20 थाना पुलिस को देखकर बउंसरो वहां से भाग निकले। महिला ने थाने में मामला की शिकायत दी है।

थाना प्रभारी निरिक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत के बाद महिला का मेडिकल करा दिया गया। महिला की शिकायत पर अज्ञात पार्किंगकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। हालांकि, पुलिस द्वारा दो लोगों को हिरासत में लेने की बात भी कही जा रही है। सेक्टर-18 बाजार में जब से सरफेस पार्किंग को खत्म किया गया है,

पार्किंगकर्मियों और बाउंसरों द्वारा रोजाना 80 से अधिक कारें उठायी जाती हैं। इसको लेकर लगातार विवाद हो रहे हैं। इसको लेकर सेक्टर-18 मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा भी अनेक बार नाराजगी जताई जा चुकी है। वे इस मामले में प्राधिकरण के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से भी शिकायतें कर चुके हैं। वे दिवाली बाद इस मामले में आंदोलन करने की बात कह रहे हैं।

Related posts

अवमानना के एक मामले में आईएलडी बिल्डर को 60 दिन के लिए रेरा ऐओ कोर्ट ने भेजा जेल।

Ajit Sinha

ग्रीन फिल्ड बिल्डर एंव प्रॉपर्टी डीलर्स व फीवा के प्रधान आकाश गुप्ता की चोरी हुई फ़ॉर्चूनर गाडी मिल गई, ख़ुशी से उछल पड़े।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:पति अपने पत्नी की चुन्नी से गला घोंट कर हत्या कर दी, और बाहर से कमरे की कुंडी लगा कर हुआ फरार।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!