Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

चण्डीगढ़ ब्रेकिंग:हरियाणा स्टेट विजिलेंस ब्यूरो ने आज एक क्लर्क को 3000 रूपए रिश्वत लेते हुए अरेस्ट किया हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चण्डीगढ़ :हरियाणा स्टेट विजिलेंस ब्यूरो ने जिला औद्योगिक केंद्र,अंबाला में कार्यरत क्लर्क सुखबीर को सरकारी योजना के तहत लोन पास करने के एवज में 3,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी साझा करते हुए बताया कि शिकायतकर्ता मुकेश कुमार ने ब्यूरो की दी गई शिकायत में बताया कि आरोपी क्लर्क ने प्रधान मंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के तहत उसकी दुकान पर 5 लाख रुपये का ऋण पास करने की एवज में 10,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी।

शिकायतकर्ता ने इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क किया। जिस पर कार्रवाई करते हुए ब्यूरो की टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में रेड करते हुए आरोपी को 3000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ किया। आरोपी के खिलाफ अंबाला में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया। इस संबंध में आगे की जांच की जा रही है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: जमीन से कब्जा न छोड़ने वाले व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के दिए आदेश, पुलिस ने केस दर्ज किया

Ajit Sinha

गुरुग्राम: दिल्ली -जयपुर हाईवे पर सेना में अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर अहीर मोर्चा के सदस्यों ने किया जमकर हंगामा-पथराव

Ajit Sinha

सीबीएसई की फर्जी मान्यता दिखाकर 25 छात्रों से धोखाधड़ी करने वाला “EDUCREST INTERNATIONAL SCHOOL” स्कूल चेयरमैन पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x