Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम: आपदा मित्रों की ट्रेनिंग संपन्न


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (हिपा) द्वारा किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार किए जा रहे आपदा मित्रों की ट्रेनिंग आज संपन्न हो गई। प्रशिक्षण उपरांत 43 आपदा मित्रों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रमाण पत्र प्राप्त करने वालों में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के संजय चुघ, सिविल डिफेंस के डिप्टी चीफ वार्डन सहित नागरिक सुरक्षा वार्डन, पुलिस और अग्निशमन कर्मचारी, नेहरू युवा केंद्र के सदस्य स्वयंसेवक, आशा वर्कर आदि शामिल हैं।प्रदेश सरकार द्वारा किसी हादसे या आपदा की स्थिति में त्वरित सहायता के लिए तैयार किए जा रहे आपदा मित्र को हिपा में 12 दिवसीय  प्रशिक्षण दिया गया।

हिपा के डॉक्टर भुवन कुमार ने बताया कि आपदा कभी बताकर नहीं आती है। इन आपदाओं एवं हादसों से निपटने के लिए आम लोगों को आपातकालीन मशीनरी के बेहतर ढंग से इस्तेमाल के लिए तैयार किया गया है। 23 जनवरी को प्रारंभ किए गए इस प्रशिक्षण का यह आपदा मित्रों का पहला बैच है। दूसरे बैच का प्रशिक्षण 6 फरवरी से प्रारंभ होगा। गुरुग्राम में आपदाओं से निपटने के लिए मार्च तक लगभग 300 आपदा मित्रों को प्रशिक्षण दिया जाएगा । गुरुग्राम का कोई भी युवा नागरिक जन सुरक्षा में सेवा करना चाहता है तो वह इस प्रशिक्षण को प्राप्त कर सकता है। इस प्रशिक्षण में व्यावहारिक रूप से भी पूरी जानकारी दी जाती है। इस प्रमाण पत्र वितरित कार्यक्रम में हिपा के डॉक्टर भुवन कुमार, डिजास्टर मैनेजमेंट गुरुग्राम की प्रोजेक्ट ऑफिसर पूनम दहिया और सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन मोहित शर्मा आदि मौजूद रहे।

Related posts

सीएम फ्लाइंग स्क्वायड की टीम ने आज फर्जी कॉल सेंटर का किया पर्दाफाश।

Ajit Sinha

पीएम नरेंद्र मोदी कल वीरवार को गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार, सोनीपत, पानीपत और करनाल के डीसी से कोरोना को लेकर करेंगें बात।

Ajit Sinha

कमरे का दरवाजा बंद करके एक महिला ने दो वर्षीय बेटी की हत्या कर दी, खुद भी गर्दन काट ली -हालत ज्यादा गंभीर।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x