Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, भारी वाहनों के आवागमन पर पूर्ण रूप से लगी रोक। ,

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: जिला फरीदाबाद में दिनांक 31.01.2026 से दिनांक 15.02.2026 तक 39वें सूरजकुंड क्राफ्ट मेला 2026 का आयोजन किया जाना है। सुरक्षा की दृष्टि व वाहनों के सुगम एवं सरल संचालन कराने के लिए सूरजकुंड मेला क्षेत्र की ओर जाने वाली सड़क मार्ग सिल्वर ऑक्स/ खुशबू चौक, फरीदाबाद टोल, ग्वाल पहाड़ी, घाटा टी-पॉइंट तथा वाटिका एस.पी.आर. सै0 55/56 के रास्ते दिनांक 30.01.2026 से दिनांक 15.02.2026 तक सुबह 07 बजे से रात्रि 11 बजे तक भारी वाहनों की आवाजाही पूर्णत प्रतिबंधित रहेगी।

गुरुग्राम से सूरजकुंड क्राफ्ट मेला सडक मार्ग के रास्ते फरीदाबाद की ओर जाने वाले सभी भारी वाहन चालक KMP या अन्य वैकल्पिक मार्गो का प्रयोग करके अपने गंतव्य स्थान की ओर जाएगें और इसी प्रकार फरीदाबाद की ओर से सूरजकुंड क्राफ्ट मेला सड़क मार्ग के रास्ते गुरुग्राम की ओर आने वाले सभी भारी वाहन चालक KMP या अन्य वैकल्पिक मार्गो का प्रयोग करके अपने गंतव्य स्थान की ओर जाएगें। सूरजकुंड क्राफ्ट मेला सड़क मार्ग पर उपरोक्त दर्शाई गई तिथीयो के दौरान भारी वाहनों को खड़ा करना भी वर्जित रहेगा।

Related posts

हरियाणा बिजली निगम के सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. अश्वनी कालरा को गुरुग्राम के बिजली पेंशनरों ने सम्मानित किया।

Ajit Sinha

स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय मन्सा राम की धर्मपत्नी सावित्री देवी का 85 वर्ष की उम्र में निधन

Ajit Sinha

लापरवाही से वैन पीछे करते समय वैन 08 वर्षीय बच्चे पर वैन चढ़ने से हुई बच्चे की मौत के मामले में आरोपित वैन चालक पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x