Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

ओम शांति रिट्रीट सेंटर के सहयोग से गुरुग्राम पुलिस कर रही लोगों को नशे के विरुद्ध जागरूक।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: गुरुग्राम पुलिस गुरुग्राम को नशा मुक्त करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इसके लिए गुरुग्राम पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई  कर रही है तथा आमजन को भी नशे के विरुद्ध जागरूक कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस उपयुक्त मानेसर दीपक IPS के नेतृत्व में कार्य करते हुए गुरुग्राम पुलिस व ओम शांति रिट्रीट सेंटर बोहडा कलां द्वारा दिनांक 18.04.2025 से लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करके आमजन को खेलों की महत्वता, नशा ना करने/नशा मुक्ति, नशे के दुष्प्रभाव व उनसे बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है।
इस दौरान गुरुग्राम पुलिस व ओम शांति रिट्रीट सेंटर के द्वारा गांव तुर्कपुर,पालासोली, कापड़ीवास, जोनियावास, मालपुरा, सिधरावली, नरेहड़ा, जनौला सहित लगभग 18 स्कूलों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करके आमजन को नशे के दुष्प्रभाव, नशा मुक्ति व नशे के आदि लोगों के पुनर्वास तथा खेलों का जीवन में महत्व इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया। इस दौरान नशा मुक्ति से शरीर को स्वस्थ रखने का संदेश दिया गया तथा आमजन से नशे के विरुद्ध लड़ने में गुरुग्राम पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई। इन कार्यक्रमों के दौरान गुरुग्राम पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध किए जा रहे प्रयासों के बारे में भी जानकारी देकर अवगत कराया गया। इस दौरान गुरुग्राम पुलिस द्वारा लोगों से अवैध नशीले पदार्थ रखने/बेचने वालों की सूचना गुरुग्राम पुलिस को देने की अपील की। गुरुग्राम पुलिस द्वारा लोगों को विभिन्न माध्यमों से जागरूक करने व विभिन्न प्रकार के अपराधों से उनका बचाव करने के उद्देश्य से समय-समय पर विशेष अभियान चलाकर लोगों को विभिन्न प्रकार के अपराधों व उनके बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया जाता है। इस दौरान गाँवों के निवासी व विद्यार्थी मौजूद रहे।

Related posts

नोएडा में सीनियर सिटीजन पर आफत, पहले हुई थी हत्या, अब लापता महिला का शव नाले से बरामद।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने अवैध हथियार बनाने और बेचने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 10 देसी पिस्टल और 1 देसी डोगा बरामद

Ajit Sinha

शराब माफियाओं ने छापेमारी मारने गई पुलिस पार्टी पर किया हमला,पुलिसकर्मी की बेहरमी से की पिटाई-देखें वीडियो।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x