Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: ज्यादा मुनाफा के लालच देकर एक करोड़ 11 लाख रूपए के ठगी करने के मामले में खाताधारक सहित दो आरोपित पकड़े गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:ज्यादा मुनाफा देने का लालच देकर एक करोड़ 10 लाख 85 हजार 600 रूपए के ठगी के एक मामले में दो आरोपित को साइबर अपराध सेंट्रल की टीम ने आज गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में एक खाताधारक है, और दूसरा आरोपित बैंक खाता खरीद कर ठगों को उपलब्ध कराने वाला है, इनके बैंक खाते में ठगी के 10 लाख रूपए आए थे। आरोपितों के नाम सत्यम व राज कपूर है, इन्हें कान पूर, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है।    पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना सेंट्रल में सेक्टर-14, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि एक डेटिंग एप पर उसकी एक लड़की से बात हुई, जिसके बाद उनकी बातें व्हाट्सएप पर होने लगी। जिसने शिकायतकर्ता को ट्रैडिंग कर मुनाफा कमाने की बात कही और उसने शिकायतकर्ता के पास एक ऐप का लिंक भेज कर लॉगिन करवाया और शिकायतकर्ता के 1,10,85,600/- रुपये को ठगों के खाता में भिजवाया। जब पैसे निकालने को कहा तो उससे 24 लाख रूपये की मांग की गई। जिसके बाद उसे पता चला कि उसके साथ फ्रॉड हुआ है। जिस शिकायत पर साइबर थाना सेंट्रल में मामला दर्ज किया गया।उनका कहना है कि साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपित  सत्यम व राज कपूर निवासी  कानपुर, उत्तर प्रदेश को कानपुर से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पाया गया कि आरोपित राज कपूर ठगों के लिए खाता उपलब्ध करवाता था और उसने सत्यम का खाता लेकर आगे ठगों को दिया था जिसके खाता में ठगी के 10 लाख रूपये आये थे। अधिक पूछताछ के लिए आरोपितों  को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related posts

एंटी करप्शन ब्यूरो , रोहतक की टीम ने आज भ्रष्टाचार के मामले में फरार चल रहे नायब तहसीलदार प्रवीण कुमार पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : बल्लभगढ़ से बलरामगढ़ किए जाने से 95 फीसदी लोग नाराज, सर्वे रिर्पोट का खुलासा, मंत्रियों एवं मुख्यमंत्री से जल्द मिलेंगें

Ajit Sinha

अवैध रूप से रेस्तरां चला कर शराब परोस रहे दो विदेशी नागरिक गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x