Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद बिग ब्रेकिंग:एक परिवार के जागने से एक शख्स की मौत, दूसरा शख्स पकड़ा गया, तीसरा शख्स हुआ फरार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: थाना कोतवाली क्षेत्र में बीती रात एक परिवार के जागने से एक चोर की मौत हो गई, का दूसरा साथी पकड़ा गया, तीसरा साथी  घटनास्थल से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही हैं। ये वारदात एनआईटी -1 के एच ब्लॉक की हैं। पुलिस ने मृतक शख्स को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिले के नागरिक अस्पताल में भेज दिया हैं जहां पर पोस्टमार्टम करा ने की कार्रवाई की जा रही हैं। 

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि ये घटना बीती  रात लगभग  11.30 बजे की है।  पुलिस टीम रात्रि गश्त पर थी इस दौरान पुलिस टीम को इस घटना के बारे में सूचना प्राप्त हुई जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर पुलिस टीम पहुंची मौके से आरोपित  समीर को अरेस्ट  कर लिया गया है। मौके से पता चला कि मकान मालिकों के जगने की वजह से ये चोर भागने लगे जो आरोपित सोनू 5वीं मंजिल से कूद गया। जिसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आरोपित समीर को अरेस्ट कर लिया गया है। आरोपित साहिल घटनास्थल से फरार हो गया। तीनो आरोपित  संजय कॉलोनी बल्लभगढ़ के रहने वाले है। मृतक  सोनू की लाश को इआरबी की सहायता से नागरिक  अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए रखवा  दिया गया है। पोस्टमार्टम होने के बाद शव को मृतक सोनू के परिवार के हवाले किया जाएगा। उनका कहना हैं कि आरोपित  साहिल मृतक सोनू के चाचा का लड़का है। तीनो आरोपित  नशा करने के आदि है। आरोपित  के परिवार वालों ने बताया कि आरोपित  आवारा घूमते रहते है। जो काफी समझाने पर भी नही समझते है। आरोपित  समीर उर्फ नेपाली पहले भी चोरी के मुकदमों में जेल जा चुका है। आरोपित  साहिल की तलाश जारी है जल्द ही अरेस्ट  किया जाएगा।आरोपित  को आज अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।  असल में ये तीनों इस मकान में चोरी करने की नियत से घुसे थे जब तक ये लोग अपने मंसूबों में कामयाब हो पाते, तभी मकान मालिकों की नींद खुल गई , इनके जागने से तीनों चोर घबरा गए और ये घटना घटित हो गई।

Related posts

कुख्यात गैंगेस्टर कौशल के दो मकानों और चार दुकानों पर चला जिला प्रशासन का बुल्डोजर -धवस्त।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : कोंग्रेसियों और स्कूली बच्चों ने बारिश के पानी में बैठ कर किया अनोखा प्रदर्शन मंत्रियों , प्रशासन को कोंग्रेसियों,बच्चों ने नहा धोकर कोसा।

Ajit Sinha

पिता ने अपने बेटे को डॉक्टर के पास इलाज कराने के बहाने ले जाकर, रास्ते में गला घोंटकर हत्या कर दी, पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x