Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

लोन दिलाने के नाम पर आमजनों से ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 15 लड़कियां सहित 17 लोग पकड़े गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: आज लोन दिलाने के नाम पर आमजनों से ठगी करने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर का थाना साइबर अपराध पूर्व, गुरुग्राम की टीम ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान मौके से 15 लड़कियां सहित कुल 17 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्ज़ा से पुलिस टीम ने 15 मोबाइल फोन व 3 लैपटॉप बरामद किए है। इस संबंध में पुलिस ने सम्बंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस की आगे की कार्रवाई अभी जारी है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकानी देते हुए बताया कि एसीपी ,साइबर पूर्व प्रियांशु दीवान निर्देशानुसार कार्य करते हुए थाना प्रबंधक , साइबर अपराध दक्षिण मनीष कुमार की टीम ने तकनीकी मदद से आज *स्पेज आईटी पार्क सैक्टर-49, गुरुग्राम* से अवैध/फर्जी तरीके से कॉल सेंटर चलाकर लोन दिलाने के नाम पर आमजनों से धोखाधड़ी करते हुए ठगी करने वाले एक कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। पुलिस टीम द्वारा कॉल सेंटर से 15 लड़कियों सहित कुल 17 आरोपितों  को गिरफ्तार किया हैं,गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम फुजैल निवासी गली गडिया बाजार मरिया महल जामा  मस्जिद (नई दिल्ली),फैजल निवासी आजाद रोड नजदीक शंभू दास गेट मेरठ वर्तमान पता मिड टाउन पीजी सेक्टर-69 (गुरुग्राम), राधा निवासी खांडसा रोड अनाज मंडी (गुरुग्राम), अनुष्का सिंह निवासी इंदिरा कॉलोनी सेक्टर-51 (गुरूग्राम) , प्रिया निवासी फाजिलपुर झाडसा (गुरुग्राम), सर्वजीत निवासी दरबारी रोड बादशाहपुर (गुरूग्राम), प्रीति निवासी दरबारी रोड बादशाहपुर (गुरुग्राम),आंचल निवासी किरणकी खेडली सोहना (गुरूग्राम), सानिया निवासी वेस्ट विनोद नगर (नई दिल्ली), मुस्कान निवासी इस्लामपुर (गुरूग्राम),अनीता निवासी साउथ सिटी-2 इस्लामपुर (गुरुग्राम), अंजली निवासी टीकली रोड बादशाहपुर (गुरुग्राम),सिवानी निवासी टीकली रोड बादशाहपुर (गुरुग्राम),मनीषा निवासी मारुति कुंज भोंडसी (गुरुग्राम),रीना निवासी कृष्णा कुन्ज भौण्डसी (गुरूग्राम ),काजल निवासी टीकली रोड बादशाहपुर (गुरुग्राम) व अजंली निवासी बादशाहपुर जिला (गुरूग्राम)*है। पुलिस टीम द्वारा आरोपितों के खिलाफ आगामी कार्रवाई  करते हुए थाना साईबर अपराध दक्षिण,गुरुग्राम में धारा 319(2), 318(4), 3(5) BNS के तहत मुकदमा करके आरोपितों  को गिरफ्तार किया गया।उनका कहना है कि आरोपितों से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपित फैजल इस कॉल सेंटर में काम करने वालों का टीम लीडर है तथा इनका मालिक एक अन्य व्यक्ति है। इस कॉल सेंटर के माध्यम से यह लोग आदित्य फाइनेंस के नाम से जॉब/लोन देने के नाम पर धोखाधड़ी का काम करते थे। लोगों को कॉल करने के लिए उपरोक्त 15 आरोपित लड़कियों को रखा गया था जो लोगों के पास कॉल करके जॉब/लोन का ऑफर देती थी। इसके बाद जो कस्टमर तैयार हो जाता था उसे आरोपित  फैजल व फुजैल धोखाधड़ी करके ठगी की वारदात को अंजाम देते थे। ठगी की वारदात को अंजाम देने के लिए ये फर्जी सिम कार्ड व बैंक खातों का प्रयोग करते थे।उनका कहना है कि पुलिस पूछताछ में यह भी ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपितों को ठगी करने के लिए 10 से 20 हजार रुपए सैलरी तथा ठगी गई राशि का 2% कमीशन मिलता था। ये लोग पिछले 6 माह से कॉल सेंटर को चला रहे थे। इन आरोपितों द्वारा प्रतिमाह 12 से 14 लाख रुपए तक का फ्रॉड किया जाता था।उपरोक्त आरोपितों द्वारा ठगी में प्रयोग किए जा रहे 15 मोबाईल फोन व 3 लैपटॉप भी इनके कब्जा से बरामद* किए गए है। पुलिस टीम द्वारा मुकदमा में आगामी कार्रवाई की जा रही है। मुकदमा  अनुसंधान अधीन है। गुरुग्राम पुलिस बढ़ते साइबर  अपराध को रोकने में तथा आपराधियों को पकड़ने मे पूर्ण निष्ठा से कार्यरत है, जिनके परिणामस्वरूप गुरुग्राम पुलिस द्वारा उपरोक्त कामयाबी हासिल हुई है।

Related posts

डीजीपी ने सोशल मीडिया पर गन कल्चर व अशोभनीय कंटेंट के प्रदर्शन पर दी कड़ी चेतावनी।

Ajit Sinha

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने आज गुरुग्राम से ‘उद्यमी के द्वार डीएचबीवीएन‘ कार्यक्रम की शुरुआत की।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सरपंच के सनसनीखेज हत्या के मामले में बीते 12 सालों से फरार बाप -बेटे को क्राइम ब्रांच -30 की टीम ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x