Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम ब्रेकिंग:डीएचबीवीएन में दो निदेशकों की नियुक्ति हुई।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: हरियाणा के राज्यपाल ने आज हरियाणा सरकार ऊर्जा विभाग के अंतर्गत दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड के नियमों में निहित प्रावधानों के तहत प्रदत्त शक्तियों के अनुसरण में निदेशक मंडल में तकनीकी निदेशक के रूप में नियुक्तियां की हैं। हरियाणा सरकार ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए के सिंह द्वारा इन नियुक्तियों के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इंजीनियर विनीता सिंह मुख्य अभियंता (डीएचबीवीएन कैडर) और इंजीनियर विपिन गुप्ता मुख्य अभियंता (एचवीपीएनएल कैडर) को दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम, हिसार के निदेशक मंडल में तकनीकी निदेशक के रूप में नियुक्त किए गए हैं। उनकी नियुक्ति आदेश की तिथि से दो वर्ष की अवधि या 58 वर्ष की आयु तक, जो भी पहले हो,के लिए होगी। हालांकि, सेवानिवृत्ति की तिथि पर ध्यान दिए बिना न्यूनतम कार्यकाल एक वर्ष होगा।

Related posts

सीएम फ़्लाइंग की टीम ने 113 सिम कार्ड 100 अमेरिकन डॉलर और141020 रुपयों कैश के साथ दो आरोपितों को अरेस्ट किया।

Ajit Sinha

पड़ोस में किसी को कोरोना संक्रमण हो जाता है और उसे होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी जाती है: डीसी

Ajit Sinha

गाय को नॉन वेज वाला मोमोज खिलाकर रील बनाने वाले एक यूट्यूबर को लोगों ने जम कर पिटाई कर दी, दो मुकदमें दर्ज -अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x