Athrav – Online News Portal
गुडगाँव राजनीतिक

गुरुग्राम ब्रेकिंग: हजारों नम आंखों ने विधायक राकेश दौलताबाद को अंतिम विदाई दी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: बादशाहपुर के विधायक राकेश दौलताबाद का आज शाम गांव दौलताबाद के स्वर्ग आश्रम में गमगीन माहौल के बीच राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनका आज दोपहर अचानक हार्ट अटैक आने से निधन हो गया था। दौलताबाद में अपने प्रिय नेता के अंतिम दर्शन के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी हुई थी। वर्ष 2019 में बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर विजयी हुए विधायक राकेश दौलताबाद को आज सुबह करीब नौ बजे अचानक दिल का दौरा पड़ गया। जिस  कारण उन्हें पालम विहार स्थित मणिपाल अस्पताल में ईलाज के  लिए ले जाया गया। लेकिन चिकित्सकों के भरसक प्रयासों के बावजूद उनको बचाया नहीं जा सका। गांव दौलताबाद में 17 मार्च 1980 को पिता जिले सिंह व माता रोशनी देवी के घर राकेश दौलताबाद का जन्म हुआ था।

युवावस्था से ही वह समाज सेवा में सक्रिय हो गए थे। उन्होंने वर्ष 2009, 2014 तथा वर्ष 2019 में तीन बार बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा। जिनमें पिछली बार वे विधायक निर्वाचित हुए। आज अचानक उनके निधन का समाचार सुनकर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। गांव दौलताबाद के स्वर्ग आश्रम में राजकीय सम्मान के साथ विधायक राकेश दौलताबाद के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया। हरियाणा सरकार की ओर से डीसीपी ट्रैफिक वीरेंद्र विज एवं मानेसर के एसडीएम दर्शन यादव ने दिवंगत नेता के सम्मान में पुष्पचक्र अर्पित किया। हरियाणा  पुलिस के जवानों ने हवाई राऊंड फायर कर उन्हें अंतिम सलामी दी। पटौदी के विधायक सत्यप्रकाश जरावता, महम के विधायक बलराज कुंडू व पृथला के विधायक नयनपाल रावत ने भी दिवंगत विधायक की पार्थिव देह पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। विधायक राकेश दौलताबाद के ज्येष्ठ पुत्र मिलिंद जांघू ने चिता को मुखाग्नि दी।
  गुरुग्राम के उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने भी विधायक राकेश दौलताबाद के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि विधायक राकेश दौलताबाद के चले जाने से क्षेत्र को अपूर्णीय क्षति पहुंची है। स्व. राकेश दौलताबाद के परिवार में पिता जिले सिंह, माता रोशनी देवी, धर्मपत्नी कुमुदनी, पुत्र मिलिंद जांघू, देव जांघू, भतीजी चारवी जांघु व भतीजा युग जांघू रह गए हैं। उनके छोटे भाई संदीप जांघू का तीन साल पहले वर्ष 2021 में कोविड के दौरान निधन हो गया था। विधायक राकेश दौलताबाद को हजारों अश्रुपूरित नेत्रों ने आज अंतिम विदाई दी।

Related posts

8 जून को जींद में आप की तिरंगा यात्रा में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान करेंगे शिरकत

Ajit Sinha

छोटी माता मंदिर के पास हुए झगड़े में लाठी -डंडे और गोली चलाने के सनसनीखेज मामले में कुल आठ लोग हुए घायल-केस दर्ज।

Ajit Sinha

सूरजकुंड में हरियाणा भाजपा का 3 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की हुई शुरुआत, सीएम सहित कई केंद्रीय व स्टेट के मंत्रीगण मौजूद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x