Athrav – Online News Portal
गुडगाँव स्वास्थ्य

गुरुग्राम ब्रेकिंग: दिनचर्या में ध्यान व योग को करें शामिल, जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव : रणबीर सिंह गंगवा


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: हरियाणा के पीडब्ल्यूडी, बी एंड आर एवं जन स्वास्थ्य विभाग मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा हम यदि अपनी दिनचर्या में ध्यान व योग को शामिल करेंगे तो जीवन में उसके सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि ध्यान व आध्यात्मिक शांति का प्रमुख स्रोत है। जिससे मानसिक ताकत में निश्चित रूप से वृद्धि होती है। कैबिनेट मंत्री रविवार को  गुरुग्राम जिला के बहोडा कलां में स्थित ब्रह्माकुमारी ओम शांति रिट्रीट सेंटर में 23वें वार्षिकोत्सव को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में पटौदी की विधायक श्रीमती बिमला चौधरी भी उपस्थित रही।

कैबिनेट मंत्री गंगवा ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ करने उपरांत अपने संबोधन में कहा कि हम सभी मे ईश्वर विराजमान है। मानवीय जीवन में हम सभी एक दूसरे के प्रति द्वेष ना रखें तो निश्चित रूप से हमारा जीवन बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति में भी स्वयं का नहीं पूरे विश्व के कल्याण का उल्लेख है। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिकता हमें विशेष बनाती है, हम सभी के अंदर आध्यात्मिकता होती है बस हमें उसे पहचानना होता है, आध्यात्मिकता की सही पहचान से हमारा जीवन सरल और सकारात्मक हो जाता है और हम सभी कार्य संपूर्ण ऊर्जा से करते हैं।

कैबिनेट मंत्री ने स्पष्ट किया कि आध्यात्मिक होने का अर्थ धार्मिक होना नहीं है इसका अर्थ है जीवन को समझ लेना, आध्यात्मिकता से हमारे अंदर बदलाव आते हैं जैसे कि आध्यात्मिकता से हमारा जीवन को देखने का नजरिया बदल जाता है। हमारा मन सकारात्मक हो जाता है, हम सभी चीजों में अच्छाइयां देखते हैं, जब हम किसी व्यक्ति से मिलते हैं तो उसमें भी हम सकारात्मकता ही देखते हैं और हमारे अंदर एक नई ऊर्जा भरने लगती है। उन्होंने कहा कि हमारे जीवन में जो कुछ भी होता है आध्यात्मिक शिक्षाऐं हमें उसमें विजयी होने का साधन और साथ में गहन समझ और परम सत्य का अनुभव प्रदान करती हैं। इस अवसर पर बीके बृजमोहन, नारायणी गणेश, डॉ डी.आर कार्तिकेयन, बीके आशा, दीपिका जिंदल, बीके उर्मिल, बीके संदीप, बीके लक्ष्मी, बीके विजय, बीके पुष्पा, बीके गीता, बीके डॉ रूप सिंह सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Related posts

एडीसी वत्सल वशिष्ट की अध्यक्षता में बैंकर्स की जिला स्तरीय समीक्षा कमेटी एवं जिला परामर्शदात्री कमेटी की बैठक संपन्न

Ajit Sinha

मानेसर में प्रस्तावित 500 बेड के ईएसआई अस्पताल के शिलान्यास समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

Ajit Sinha

अरावली बचाने में प्रवर्तन ब्यूरो निभाएगा निर्णायक भूमिका- नवदीप सिंह विर्क

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x