Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

गुरुग्राम ब्रेकिंग: कातिलाना हमले करने के 10000 रूपए के इनामी बदमाश को पालम विहार अपराध शाखा ने किया अरेस्ट।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: अपराध शाखा पालम विहार की टीम ने हरियाणा के हिसार जिले की छोटू राम कॉलोनी से हत्या के प्रयास मामलों में वांछित 10 हजार रुपए के ईनामी बदमाश सचिन्द्र डबास उर्फ मोना को अरेस्ट करने में सफलता हासिल की। सचिन्द्र मूल रूप से गालिबपुर गांव न्यू दिल्ली का रहने वाला है। पुलिस ने इस अपराधी पर 10000 का इनाम घोषित कर रखा था। 

ज्ञात है कि गांव बाबू पुर, गुरुग्राम के रहने वाले अजय यादव ने बीते 26 फ़रवरी-2022 को राजेंद्र पार्क पुलिस थाना में शिकायत दी थी कि तीन व्यक्तियों ने उसके चाचा योगेश यादव के घर में घुसकर जान से मारने के इरादे से 5 से 7 राउंड गोलियां फायर की जिनमें एक गोली उनकी छाती, एक गोली पैर में लगी। योगेश यादव को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस सम्बन्ध में भारतीय दंड संहिता की धारा 307, 452, 506, 216, 120B, 34 व शस्त्र अधिनियत की सम्बन्धित धाराओं के तहत  एफआईआर दर्ज की गई थी।

उपरोक्त मुकदमा  की वारदात में संलिप्त रहे उपरोक्त इनामी बदमाश सचिंद्र डबास को पुलिस टीम द्वारा काबू करने के लगातार प्रयास किए जा रहे थे और निरीक्षक जोगिन्द्र सिंह, प्रभारी अपराध शाखा पालम विहार, गुरुग्राम की पुलिस टीम को गत 17 दिसंबर -2022 को आरोपित  को काबू करने में सफलता मिली। आरोपित के खिलाफ थाना राजेन्द्रा पार्क, गुरुग्राम में एक अन्य मुकदमा  संख्या 31, दिनांक 02.02.2022, भारतीय दंड संहिता की धारा 307, 506 IPC व शस्त्र अधिनियम भी दर्ज  है। आरोपित इस मुकदमा  में भी वांछित है। आरोपित को अदालत के सम्मुख पेश किया गया जहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया। 

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: अपराधी खोज प्रणाली के तहत अब तक लगभग एक करोड़ अपराधियों की हो चुकी सर्चिंग- डीजीपी शत्रुजीत कपूर

Ajit Sinha

पलवल का आकाश चार साल के मासूम बच्चे के अपहरण के आरोप में गुरुग्राम में अरेस्ट, बच्चा सकुशल बरामद।

Ajit Sinha

हनुमान मंदिर में चोरी करने के मामले में एक आरोपित पकड़ा गया ,चोरी की मूर्ति, गदा, पीतल व ताम्बे के बर्तन सहित अन्य कई सामान बरामद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x